Avalanche In Badrinath: 'भगवान बदरी से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने...', चमोली हादसे पर CM धामी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री धामी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं उन्होंने पोस्ट कर जानकारी दी है कि श्रमिक भाइयों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
चमोली हादसे पर CM धामी का पोस्ट
चमोली हादसे पर CM धामी का पोस्ट | Image: ANI / Republic

Badrinath Glacier Avalanche : उत्तराखंड के बद्रीनाथ में बड़ा में बड़ा हादसा हो गया है, ग्लेशियर टूटने से 47 मजदूर दब गए जिनमें से 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं उन्होंने पोस्ट कर जानकारी दी है कि श्रमिक भाइयों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ मंदिर से 3 किलोमीटर दूर यह एवलांच हादसा हुआ है। लोगों को बचाने के लिए कई तरह की टीमों को हादसे वाली जगह पर भेज दिया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक बचाए गए लोगों में से कुछ की हालत ज्यादा खराब है, जिन्हें आर्मी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा- 'जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत और बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।' 

BRO की टीमें और ITBP रेस्क्यू में जुटी

उत्तराखंड का माणा गांव भारत और चीन के बॉर्डर पर है। यहां सेना का बेस कैंप है। लिहाजा सेना सबसे पहले बचाव कार्य में जुटी है। NDRF और SDRF की टीमों को भेजा गया है। हिमस्खलन को लेकर BRO की टीमें भी बचाव कार्य में जुट गई हैं। बद्रीनाथ माणा के पास सीमा सड़क पर यह घटना हुई है। इस घटना पर BRO मेजर ने बताया कि मजदूरों के कैंप के पास ग्लेशियर टूटा है। इसके कारण यह घटना हुई है। हालांकि अभी कितने मजदूर दबे हैं इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है।

घटना के बाद चमोली में सेना और ITBP रेस्क्यू में जुट गई है। हनुमान चट्टी से आगे हाइवे बंद है। NDRF और SDRF को मौके पर रवाना कर दिया गया, लेकिन हाईवे बंद होने के कारण वो रास्ते में फंसे हुए हैं। चमोली के डीएम डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि 57 मजदूरों के माणा पास क्षेत्र में होने की सूचना है। वहीं चमोली जनपद में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को बाधित हुई सड़कों पर यातायात सुचारु करने के अलावा क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : BREAKING: कुल्लू में भारी बारिश का कहर, उफनते नाले में बह गईं कई गाड़ियां; प्रशासन अलर्ट

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड