जम्मू: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सशस्त्र आतंकवादी की घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Jammu: जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सशस्त्र आतंकवादी की घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ जवानों ने नाकाम कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
2 LeT Terrorists Carrying High-Tech Weapons Neutralised by Army in Jammu
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Republic

Jammu: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक आतंकवादी की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में आर एस पुरा सीमा क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश को जवानों ने नाकाम कर दिया।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने अंधेरे की आड़ में बाड़ की ओर आते एक घुसपैठिए को देखा और उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह उस स्थान की गहन तलाशी ली गई जिसमें घटनास्थल से एके 47 असॉल्ट राइफल, दो पिस्तौल, कुछ मैगजीन और गोलियां बरामद की गईं।

Advertisement

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार देर रात सीमा पार से इस ओर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक सशस्त्र आतंकवादी की गतिविधि को देखकर बीएसएफ के जवानों ने गोलियां चलाईं।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि घुसपैठिया हथियार और गोला-बारूद वहीं छोड़कर भाग गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह इलाके की तलाशी के दौरान घटनास्थल से पाकिस्तान निर्मित बैग, सिगरेट का एक पैकेट और कुछ अन्य सामान बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि से दशहरा, करवा चौथ तक, October महीने में कई व्रत-त्योहारों की भरमार; नोट करें लिस्ट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड