अपडेटेड 27 September 2024 at 16:29 IST
नवरात्रि से दशहरा, करवा चौथ तक, October महीने में कई व्रत-त्योहारों की भरमार; नोट करें लिस्ट
October Month Vrat Tyohar 2024: अक्टूबर में कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं कि किस तारीख को कौन-सा व्रत और त्योहार पड़ेगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

October Month Vrat Tyohar 2024: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का काफी महत्व होता है। इस साल का नौवां महीना यानी सितंबर (September 2024) कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इसके बाद नए महीने अक्टूबर (October) की शुरुआत होगी। सितंबर में जहां हरितालिका तीज, गणेश चतु्र्थी जैसे बड़े व्रत त्योहार पड़े, उसी तरह से अक्टूबर के महीने में भी कई बड़े व्रत और त्योहार (Vrat-Tyohar) पड़ने वाले हैं।
अक्टबूर महीने में शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) से लेकर दशहरा (Dussehra), करवा चौथ (Karva Chauth), धनतेरस (Dhanteras) आदि जैसे कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ेंगे। जिसके चलते लोगों की नजर अगले महीने के व्रत और त्योहारों की लिस्ट पर है। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि अक्टूबर के महीने में किस-किस तारीख को कौन-कौन से व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।
अक्टूबर महीने के व्रत और त्योहार की लिस्ट (Masik Vrat Tyohar October 2024)
- 02 अक्टूबर 2024, बुधवार: अश्विन अमावस्या मनाई जाएगी।
- 03 अक्टूबर 2024, गुरुवार: शरद नवरात्रि, घटस्थापना।
- 10 अक्टूबर 2024, गुरुवार: नवपत्रिका पूजा।
- 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार: दुर्गा महा अष्टमी, दुर्गा महा नवमी।
- 12 अक्टूबर 2024, शनिवार: दशहरा।
- 13 अक्टूबर 2024, रविवार: दुर्गा विसर्जन।
- 14 अक्टूबर 2024, सोमवार: पापांकुशा एकादशी।
- 20 अक्टूबर 2024, रविवार: करवा चौथ।
- 28 अक्टूबर 2024, सोमवार: रमा एकादशी।
- 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार: धनतेरस।
- 31 अक्टूबर 2024, गुरुवार: नरक चतुर्दशी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 September 2024 at 09:53 IST