Mumbai: भिंडी बाजार में 4 मंजिला इमारत आंशिक रूप से ढही

Mumbai: मुंबई के भिंडी बाजार में चार मंजिला इमारत के आंशिक रूप से ढहने से हड़कंप मच गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: x

Mumbai: दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में बृहस्पतिवार देर रात चार मंजिला खाली इमारत आंशिक रूप से ढह गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर हैं और मलबा हटाने का काम कर रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना निशानपाड़ा रोड पर खोजा जमात खाना के पास रात करीब साढ़े 12 बजे हुई।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार इमारत जर्जर थी और इस कारण उसमें कोई नहीं रह रहा था।

Advertisement

अधिकारी के अनुसार तलाश एवं बचाव अभियान के लिए अग्निशमन विभाग के पांच दमकल वाहन घटनास्थल पर भेजे गए।

इस घटना के बाद इमारत के पास स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारत के हल्के टैंक ने गोलेबारी का परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड