एक पेपर में फेल होने पर तनाव में था 8वीं का छात्र, फांसी का फंदा लगाकर दे दी जान; इकलौता बेटा खोकर माता-पिता का बुरा हाल

स्कूल से लौटने पर लड़के ने पहली मंजिल पर अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। मां ने कमरे के पीछे से जाकर देखा तो लड़के को लटका हुआ पाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suicide
Suicide | Image: iStock

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक निजी स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र ने एक विषय में फेल होने के बाद कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिले के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 31 का रहने वाला छात्र सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुआ था। परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए थे, जिसके बाद से वह तनाव में था।

अधिकारियों ने बताया कि स्कूल से लौटने पर लड़के ने पहली मंजिल पर अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया और जब देर शाम तक वह बाहर नहीं आया तब उसकी मां देखने के लिए ऊपर गयीं। उन्होंने बताया कि दरवाजा बंद पाकर मां ने कमरे के पीछे से जाकर देखा तो लड़के को लटका हुआ पाया।

अधिकारियों ने बताया कि मां के चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। सेक्टर 31 के थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हालांकि, लड़के के रिश्तेदारों ने बताया कि वह एक विषय में अनुत्तीर्ण होने के कारण तनाव में था। सिंह ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, छात्र अपने परिजन की इकलौती संतान था।

यह भी पढ़ें: सलवार सूट पहनकर की चोरी, एक रात में 4 दुकानों को बनाया निशाना; CCTV में कैद हुई वारदात

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड