मणिपुर में 60 नौकरशाहों, 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Manipur: मणिपुर सरकार ने तत्काल प्रभाव से 60 नौकरशाहों और 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manipur Police
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Manipur Police representative

Manipur: मणिपुर सरकार ने तत्काल प्रभाव से 60 नौकरशाहों और 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

राज्य प्रशिक्षण अकादमी के महानिदेशक पॉलुनथांग वैफेई को अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार दिया गया है, जबकि प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराग बाजपेयी अतिरिक्त मुख्य सचिव (वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग) होंगे।

अधिसूचना में कहा गया है कि प्रधान सचिव (वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग) अरुण कुमार सिन्हा नए प्रधान सचिव (कृषि, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) होंगे।

अधिसूचना के अनुसार, आयुक्त-सह-सचिव (पर्यटन) और मणिपुर भवन नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर देवेश देवल अब केवल पर्यटन विभाग का प्रभार संभालेंगे।

Advertisement

अधिसूचना के मुताबिक, थौबल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश बलवाल इंफाल पूर्व के नए एसपी होंगे, जबकि सेनापति के एसपी अनुपम को संयुक्त सचिव (गृह विभाग) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

चंदेल के एसपी शिवानंद सुर्वे को सेनापति के एसपी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

Advertisement

अधिसूचना में कहा गया है कि चुराचांदपुर के एसपी शेख मोहम्मद जाइब जाकिर को डीजीपी का वरिष्ठ एसओ नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा और दिल्ली के लोगों से माफी मांगें केजरीवाल: नायब सैनी

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड