हरियाणा और दिल्ली के लोगों से माफी मांगें केजरीवाल: नायब सैनी

Naib Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हरियाणा और दिल्ली के लोगों से माफी मांगने के लिए कहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lok Sabha MP Nayab Singh Saini
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी | Image: X/BJP

Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के उस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया जिसमें आप नेता ने कहा था कि भाजपा शासित राज्य ‘‘यमुना नदी में जहर’’ मिला रहा है।

सैनी ने यह भी कहा कि केजरीवाल को इस बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री सैनी ने बुधवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर दहिसरा गांव के पास यमुना नदी के ‘पॉइंट नंबर-चार’ का दौरा किया और पूजा-अर्चना कर यमुना के पानी का आचमन किया।

सैनी ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने 10 साल पहले दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। यमुना के पानी में ‘‘जहर मिलाने’’ वाला उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण बयान देने के लिए अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए।’’

नायब सिंह सैनी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पिछली चार नमूनों की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली की सीमा में दाखिल होने से पहले हरियाणा की सीमा पर यमुना का पानी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Mangaluru: नाबालिग से दुष्कर्म के लिए दोषी को 20 साल की कैद

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड