केरल में 30 ग्राम हेरोइन बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Kerala: केरल में 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Morphine worth Rs 1.5 crore recovered, drug peddler arrested in UP's Barabanki
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Representative image

Kerala: असम के एक प्रवासी श्रमिक को केरल के पेरुम्बावूर में गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पेरुम्बावूर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शक्ति सिंह आर्य और कुन्नाथुनाडु पुलिस की विशेष जांच टीम द्वारा संयुक्त अभियान में असम के नागांव निवासी आरोपी अब्दुल रऊफ (35) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, रऊफ यहां के निकट चेलाक्कुलम क्षेत्र में एक किराये के मकान में रहता था और वहां से कथित तौर पर मादक पदार्थों का कारोबार कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान रऊफ ने कबूल किया कि वह नगालैंड से ट्रेन के जरिए हेरोइन लाता था और एजेंट के जरिए इसे वितरित करता था।

Advertisement

इसने बताया कि आरोपी के पास से 84 हजार रुपये भी बरामद किये गये, जो संभवतः उसने हेरोइन की बिक्री से प्राप्त किए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Delhi: होली और जुमे की नमाज के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड