Delhi: होली और जुमे की नमाज के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए

Delhi: दिल्ली में होली और जुमे की नमाज के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mathura on Holi
होली | Image: Freepik

Delhi: दिल्ली पुलिस होली के त्योहार और रमजान के दूसरे जुमे (शुक्रवार) की नमाज के मद्देनजर ‘हाई अलर्ट’ पर है और उसने जगह-जगह सुरक्षा कड़ी कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में 25 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के अंतर्गत पुलिस के सभी 15 जिलों में खासकर रिहायशी क्षेत्रों और होली समारोह के लिए लोकप्रिय स्थानों पर भी गश्त बढ़ा दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। विभिन्न स्थानों पर टीम कड़ी निगरानी रख रही हैं और वे ‘हाई अलर्ट’ पर हैं।’’

Advertisement

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस और स्थानीय थानों की पुलिस ने संयुक्त चौकियां स्थापित की हैं।

उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात उल्लंघन की जांच के लिए प्रमुख चौराहों पर विशेष टीम तैनात की गई हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के मंदिर से चोरी हुईं मूर्तियां चोरी के कुछ घंटों बाद बरामद

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड