दिल्ली: झारखंड भवन में लिफ्ट फंसी, दम घुटने से पूर्व सांसद का बेटा समेत परिवार के 6 लोग बेहोश, मची अफरा-तफरी-VIDEO

दिल्ली स्थित झारखंड भवन में के लिफ्ट में अचानक खराबी आने से पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के कई सदस्यों फंस गए। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए। घटना का VIDEO भी सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

दिल्ली स्थित झारखंड भवन में गुरुवार को एक गंभीर हादसा हो गया। यहां ठहरे पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के कई सदस्य लिफ्ट में फंस गए। काफी देर तक लिफ्ट में बंद रहने के कारण परिवार के छह सदस्य बेहोश हो गए। रेस्क्यू टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत बसंत विहार स्थित होली एंजिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर तक झारखंड भवन में अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को बाहर निकाला गया।

पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के सदस्यों का इलाज अस्पताल में जारी है। घूरन राम,झारखण्ड के पलामू लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे। उनका परिवार दिल्ली स्थित झारखंड भवन में ठहरा था। 

दम घुटने से 6 लोग बेहोश

अचानक लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के बाद सभी लोग उसके अंदर फंस गए। काफी देर तक लिफ्ट नहीं खुली। दम घुटने पूर्व सांसद का बेटा समेत परिवार के 6 सदस्य बेहोश हो गए।

पूर्व सांसद ने झारखंड भवन में की तोड़फोड़ 

रेस्क्यू कर लिफ्ट में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया और फिर बसंत विहार के होली एंजिल्स हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। परिवार के लिफ्ट में फंसने और सदस्यों के बेहोश होने से पूर्व सांसद घूरन राम आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उन्होंने झारखंड भवन में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद भवन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लिफ्ट में खराबी की वजह से झारखंड भवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 34000 फीट की उंचाई पर पायलट को मार दिया चाकू, गिरने लगा प्लेन... VIDEO

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड