हाईजैक या क्रैश की कोशिश? 34000 फीट की उंचाई पर फ्लाइट, कॉकपिट में अचानक पायलट को मार दिया चाकू, खून; चीख-पुकार के बीच गिरने लगा प्लेन फिर...

दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अचानक अफरातफरी मच गई। पहले खबर आई कि फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। इस खबर के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू भी एक्शन में आ गए। आनन फानन में 180 यात्रियों की जान तो बचा ली गई लेकिन इस घटना के बारे सही जानकारी दुनिया जानना चाहती है।

Mid-Air Mayhem: Pilot 'Stabbed' On Flydubai Flight, Plane Dives 17,000 Feet; Jets Scrambled
Mid-Air Mayhem: Pilot 'Stabbed' On Flydubai Flight, Plane Dives 17,000 Feet; Jets Scrambled | Image: Republic

दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अचानक अफरातफरी मच गई। पहले खबर आई कि फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। इस खबर के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू भी एक्शन में आ गए। आनन फानन में 180 यात्रियों की जान तो बचा ली गई लेकिन इस घटना के बारे सही जानकारी दुनिया जानना चाहती है।

फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट को लेकर दुनिया को सन्न कर देने वाली खबर आई। 34000 की फीट पर विमान उड़ रहा था। अचानक कॉकपिट से चीख पुकार की आवाज आने लगी। इस विमान में 180 यात्री सवार थे। सबकी सांसे अटक गई, लोगों को लगा अब जान नहीं बचेगी। लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। 

सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर ये अजीबोगरीब घटना हुई। पहले खबर आई कि फ्लाईदुबई को हाईजैक करने की कोशिश हुई है, लेकिन बाद में पता चला कि कॉकपिट के अंदर पायलट को चाकू मारा गया था। द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक एक इजरायली महिला ने बताया कि कॉकपिट खुलने से पहले यात्रियों ने चीखें सुनीं और अंदर खून देखा गया।

महिला ने टेक्सट मैसेज के जरिए बताया कि प्लने के अंदर उसने चीखें सुनी। जब कॉकपिट खोला तो हमने खून देखा, किसी ने पायलट को पॉकेटनाइफ से चाकू मारा था। उसने बताया कि इजरायली यात्रियों ने क्रू मेंबर्स के साथ मिलकर हमलावर को रोकने में मदद की।

Advertisement

उस महिला ने कहा कि हमने प्रार्थना की, ऐसे पल भी आएं जब हमें लगा कि हम जिंदा नहीं बच पाएंगे। एक और यात्री ने बताया कि जब फ्लाइट के अंदर चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया तो एहसास हुआ कि हवाईजहाज में कुछ गड़बड़ चल रहा है। हमें पता चला कि पायलट को चाकू मार दिया गया है, वह फ्लाइट से अचानक कंट्रोल खो दिया। प्लेन अचानक गिरने लगा। यह बहुत खौफनाक मंजर था।

इजरायली मीडिया के मुताबिक इजरायली अधिकारियों ने कहा कि पायलटों के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद इमरजेंसी सिग्नल जारी किया गया था। फ्लाईदुबई ने सही हालात अब तक कनफर्म नहीं किए हैं।

Advertisement

हिब्रू मीडिया में पैसेंजर के बयानों के हिसाब से बिना कन्फर्म रिपोर्ट में कहा गया था कि हमलावर पायलट ने हवाईजहाज को क्रैश करने की कोशिश की थी और दूसरे पायलट ने पैसेंजर की मदद से उसे रोक लिया।  

द टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक फ्लाइट FZ1073 में 180 यात्री सवार थे। सऊदी अरब के ऊपर उड़ते समय स्क्वॉड कोड 7700 भेजा गया, जो एक इमरजेंसी सिग्नल है। फिर थोड़ी देर बाद 7500 भेजा जो हाईजैकिंग या गैर-कानूनी दखल का संकेत है।

प्लेन से संपर्क न होने के बाद हाइजैकिंग के डर से इजरायली एयरफोर्स के फाइटर जेट्स को प्लेन को रोकने के लिए भेज दिया गया। लेकिन बाद में विमान से संपर्क हुआ और उसे सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। 

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड