गुजरात के गिर सोमनाथ में तेंदुए ने दो लोगों पर किया हमला, एक व्यक्ति की मौत

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें 44 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Leopard attacks two people in Gir Somnath, Gujarat, one dead
Leopard attacks two people in Gir Somnath, Gujarat, one dead | Image: Pixabay

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें 44 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिर गढडा तालुका के कोडिया गांव में शनिवार देर रात एक तेंदुए ने खेत के पास अपने घरों के बाहर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) करण भाटिया ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

उन्होंने बताया, “तेंदुए ने सबसे पहले वाघाभाई वाघेला पर हमला किया और जब लोगों ने शोर मचाया तो उसे कुछ दूर तक घसीट कर ले गया। हमले में वाघेला की मौत हो गयी और तेंदुआ वहां से भाग निकला। कुछ समय बाद तेंदुआ वापस लौटा और एक अन्य व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया।” अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में छह पिंजरे लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: गंभीर की हर बात ठुकराकर रोहित-अगरकर ने की मनमानी? हार्दिक-शुभमन को लेकर छिड़ा नया विवाद! जानें पूरा मामला

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड