अपडेटेड 17 July 2024 at 10:37 IST

प्यार, ब्लैकमेल और… गर्लफ्रेंड से परेशान सिपाही ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से पहले बनाया VIDEO

Ghaziabad: गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से परेशान आकर EVM मशीन की सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने आत्महत्या कर ली है। उसने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया था।

Follow : Google News Icon  

Ghaziabad: मुरादनगर नगर पालिका परिषद में EVM मशीन की सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने आत्महत्या कर ली है। उसने सरकारी रायफल से गोली मारकर खुदकुशी की। उसने अपनी जान लेने से पहले एक वीडियो भी बनाया था जिसमें उसने खुलासा किया कि कैसे एक लड़की पिछले दो साल से उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी।

पम्मी की मौत के बाद उसका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस बीच, पुलिस कमिश्रर अजय मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

लड़की की ब्लैकमेलिंग से परेशान सिपाही ने किया सुसाइड

सामने आई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात साल 2018 बैच के सिपाही पम्मी पुत्र प्रवीण कुमार ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार दी। वह बुलंदशहर जिला औरंगाबाद के रहने वाले थे। जब उसके साथ ड्यूटी पर तैनात दूसरे सिपाही ध्यान सिंह मौतला ने उसे खून से लथपथ देखा तो तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

सुसाइड से पहले सिपाही ने बनाया था अपना वीडियो

अब पम्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है। वीडियो में पम्मी ने बताया कि उसके गांव की एक लड़की उसके साथ रिलेशनशिप में थी। वो उसके घर के सामने ही रहती थी। हालांकि, पिछले दो साल से वह उसे ब्लैकमेल कर रही है और उससे करीब 6 लाख रुपये ले लिए है। इस काम में अमित नाम का लड़का और गुड्डन नाम की उसकी सहेली भी शामिल है। 

Advertisement

पम्मी ने आगे खुलासा किया कि कैसे लड़की बार-बार उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती रहती थी। सिपाही ने अपनी पत्नी की चीजें बेचकर उसे पैसे दिए हैं, फिर भी लड़की की डिमांड खत्म ही नहीं हो रही है। इसी से परेशान होकर पम्मी ने एक बार जहर भी खा लिया था। उसने वीडियो में मांग की है कि लड़की को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि वो दोबारा ऐसा किसी के साथ ना करे और ऐसा कानून बनाया जाए कि लड़कों को सहूलियत हो। 

खबरों की माने तो, ये वीडियो सामने आने के बाद उस युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः BREAKING: 15 अगस्त को लेकर खालिस्तानी साजिश का अलर्ट, दिल्ली पुलिस को टारगेट किलिंग का मिला इनपुट

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 July 2024 at 10:37 IST