BREAKING: 15 अगस्त को लेकर खालिस्तानी साजिश का अलर्ट, दिल्ली पुलिस को टारगेट किलिंग का मिला इनपुट

BREAKING: 15 अगस्त को खालिस्तानी साजिश को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। दिल्ली पुलिस को टारगेट किलिंग का इनपुट मिला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrest
दिल्ली पुलिस | Image: PTI

Delhi BREAKING News: 15 अगस्त को खालिस्तानी खतरे को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। दिल्ली पुलिस को टारगेट किलिंग का इनपुट मिला है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस कॉमिशनर ने हाई लेवल मीटिंग भी की है। दिल्ली पुलिस स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को देखते हुए अलर्ट मोड पर आ चुकी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को खालिस्तानी साजिश का इनपुट मिला है। इसके साथ ही इस दिन जगह-जगह पर खालिस्तानी स्लोगन हो चस्पा कराए जाने की भी जानकारी मिली। दिल्ली पुलिस को टारगेट किलिंग के भी इनपुट है। इसके बाद से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को अलर्ट किया गया। 

दिल्ली मेट्रो समेत कई जगह लग चुके खालिस्तानी पोस्टर

बता दें, देश में बीते कुछ समय में कई खालिस्तानी घटनाएं देखने को मिली है। दिल्ली मेट्रो समेत कई जगबों पर खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगे हुए नजर आए। इन घटनाओं को देखते हुए दिल्ली की पुलिस एक्टिव मोड में काम कर रही है। वहीं 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर पीएम मोदी झंडा फहराने वाले हैं, इसे लेकर भी दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

अनाथ लड़की को देह व्यापार के जाल में फंसने से बचाया गया

दिल्ली पुलिस ने एक 14 साल की अनाथ लड़की को देह व्यापार के जाल में फंसने से बचाया है और उसे कथित तौर पर खरीदने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता अनाथ है और काम की तलाश में उत्तर प्रदेश के बिजनौर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 जुलाई को सूचना मिली थी कि शहर के अजमेरी गेट इलाके के पास श्रद्धानंद मार्ग स्थित एक वेश्यालय में किशोरी को जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 'रजा ने पाकिस्तान से ली माहौल बिगाड़ने की सुपारी', धर्म परिवर्तन वाले ऐलान पर भड़के स्वामी चक्रपाणि

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड