'ये मुझे बदनाम करने की कोशिश, कोर्ट में दूंगा आरोपों का जवाब', दिशा सालियान मामले पर बोले आदित्य ठाकरे

दिशा के पिता सतीश सालियान ने रिपब्लिक से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी की हत्या हुई है, वह सुसाइड नहीं कर सकती। अब न्याय की मांग को लेकर कोर्ट से गुहार लगाई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Disha Salian Case
'ये मुझे बदनाम करने की कोशिश, कोर्ट में दूंगा आरोपों का जवाब', दिशा सालियान मामले पर बोले आदित्य ठाकरे | Image: Republic

Aditya Thackeray on Disha Salian Case: शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि जून 2020 में दिशा सालियान की आकस्मिक मौत के मामले में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और वह अदालत के सामने अपना पक्ष रखेंगे। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बुधवार को कहा कि उन्होंने बंबई हाईकोर्ट का रुख कर उन रहस्यमय परिस्थितियों की नए सिरे से जांच की मांग की है, जिनमें जून 2020 में उनकी बेटी मृत पाई गई थी।

दिशा के पिता सतीश सालियान ने रिपब्लिक टीवी से बातचीत में कहा कि उनकी बेटी की हत्या हुई है, वह सुसाइड नहीं कर सकती और अब उन्होंने न्याय की मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा कि याचिका में आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आग्रह किया गया है। सतीश सालियान ने संवाददाताओं को बताया कि याचिका में यह भी कहा गया है कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई तथा बाद में कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई।

मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रहीः आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ठाकरे ने यहां कहा, ‘पिछले पांच साल से मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। हम अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। हम अदालत में अपना जवाब (आरोपों का) देंगे।’ दिशा सालियान की 8 जून, 2020 को उपनगरीय मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस ने तब दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। छह दिन बाद, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।


नितेश राणे का आदित्य ठाकरे पर हमला

भाजपा नेता एवं मंत्री नितेश राणे ने बृहस्पतिवार को आदित्य ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के पिछले फैसलों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप है तो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने ठाकरे से विधायक पद से इस्तीफा देने की भी मांग की। राणे ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमने सदन (विधानसभा) में इसकी मांग की है।’शिवसेना (उबाठा) के नेता एवं विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि ठाकरे को निशाना बनाने के प्रयासों के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा नीत सरकार मामले की जांच करने के लिए स्वतंत्र है। राकांपा (एसपी) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने सवाल उठाया कि दिशा सालियान के पिता पांच साल तक चुप क्यों रहे। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।

Advertisement


सुशांत सिंह के पिता ने बेटे की मौत पर किया बड़ा दावा

इस बीच सुशांत के पिता ने भी अपने बेटे की मौत को लेकर बड़ा दावा किया है। दिशा सालियान की मौत का मामले फिर उठने से अब सुशांत के पिता को भी न्याय की उम्मीद जगी है। दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई की एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। तो ठीक इस घटना के 6 दिन बाद  14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। दोनों की मौत खुदकुशी थी या साजिश यह गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। वहीं, दिशा सालियान के पिता ने एक बार फिर अपनी बेटी की मौत कों लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिशा के पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है, वह सुसाइड नहीं कर सकती। तो अब यही दावा सुशांत सिंह के पिता केके सिंह भी कर रहें हैं।


यह भी पढ़ेंः दिशा सालियान की मौत कठघरे में...तो सुशांत के पिता को क्यों जगी उम्मीद?

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड