मणिपुर: घाटी के जिलों में ग्रामीण स्वयंसेवकों की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन

मणिपुर की इंफाल घाटी में प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को काकचिंग जिले में ग्रामीण स्वयंसेवकों की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर टायर जलाए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manipur Police
Manipur Police | Image: PTI Photo/ Representational

मणिपुर की इंफाल घाटी में प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को काकचिंग जिले में ग्रामीण स्वयंसेवकों की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर टायर जलाए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जिले के पंजाओ पल्लुम्दा में तड़के एक अभियान में 10 से अधिक ग्रामीण स्वयंसेवकों को गिरफ्तार किया और बाद में उन्हें थौबल जिले के फुंड्रेई स्थित सुरक्षा बलों के शिविर में ले जाया गया।

ये गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुई हैं जब एक दिन पहले राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने संघर्षग्रस्त राज्य के लोगों से सात दिनों के भीतर लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियार स्वेच्छा से सौंपने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा था कि समय सीमा समाप्त होने के बाद 'कड़ी कार्रवाई' की जाएगी।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शन इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल और काकचिंग जिलों में हुए।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने इम्फाल के वांगखेई, उरीपोक, थांगमेइबंद और खुरई इलाकों में सड़क किनारे की दुकानों और बाजारों को भी बंद करा दिया।

Advertisement

ये भी पढे़ंः हाईफाई लाइफ स्टाइल, पेज थ्री पार्टियों की शौकीन, शिकंजे में गैंगस्टर हाशिम बाबा की बेगम; 1 करोड़ की ड्रग्स के साथ जोया अरेस्ट

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड