अपडेटेड 1 July 2024 at 12:14 IST

इंस्टा पर बने दोस्त, फिर किया रेप; तस्वीरें लीक करने की धमकी देकर बार-बार करता रहा दुष्कर्म

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़की के बलात्कार के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले 24 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Gang rape
किशोरी से किया बलात्कार | Image: Freepik

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़की के बलात्कार के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले 24 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी और पीड़िता दोनों बदलापुर इलाके में एक ही इमारत में रहते हैं और दोनों 2021 में सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए दोस्त बने थे।

बदलापुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अक्टूबर 2021 से जून 2024 के बीच किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी दी और कई बार उससे बलात्कार किया।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि इस उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने अंतत: पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर रविवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः सिर्फ 3 क्रिमिनल लॉ नहीं, 7 साल पहले 1 जुलाई को ही देश में लागू हुई थी बड़े बदलाव की ये व्यवस्था

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 July 2024 at 12:14 IST