दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में नौ साल से फरार आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार, 25000 का था इनामी

राष्ट्रीय राजधानी के रनहोला इलाके में पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या करने के मामले में नौ साल से फरार आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrested
दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में नौ साल से फरार आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार | Image: AI - Imaginative

राष्ट्रीय राजधानी के रनहोला इलाके में पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या करने के मामले में नौ साल से फरार आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम था और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया, ‘‘आरोपी सुनील कुमार को बिहार के शेखपुरा से गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी ने 18 अक्टूबर 2016 को इस वारदात को अंजाम दिया था। रनहोला के एक कमरे में प्लास्टिक की बोरी में महिला का शव मिला था।

गौतम ने बताया कि मकान मालिक को बंद कमरे से दुर्गंध आई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि इस मामले में महिला का पति सुनील मुख्य संदिग्ध है।

Advertisement

डीसीपी ने बताया, ‘‘सुनील अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या करने के अपनी चार साल की बेटी को लेकर फरार हो गया था। बाद में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामले की नए सिरे से जांच शुरू की। पुलिस की एक टीम ने अपराध स्थल का फिर से दौरा किया। कई गवाहों से पूछताछ की और क्षेत्र की भी व्यापक रूप से जांच की।’’

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला की सुनील बिहार में छिपा है। पुलिस ने लगातार प्रयासों के बाद सुनील को शेखपुरा से गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उसे दिल्ली लाया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान सुनील ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड इंडस्ट्री ने गोविंदा के खिलाफ रची थी साजिश? एक्टर का बड़ा खुलासा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड