BREAKING: सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव के बाद हिन्दू संगठनों का हंगामा, एक्शन में पुलिस; 33 गिरफ्तार

गुजरात के सूरत में एक गणेश पूजा पंडाल में बवाल हो गया। पूजा पंडाल में पथराव की घटना के बाद हालात बिगड़ गए। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ganesha Pandal
गणेश पंडाल में बवाल | Image: Youtube

गुजरात के सूरत में रविवार शाम को एक गणेश पूजा पंडाल में बवाल हो गया। पूजा पंडाल में पथराव की घटना के बाद हालात बिगड़ गए। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पथराव की घटना के विरोध में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग सड़कों पर विरोध करने उतर गए। बाद में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा, कुछ बच्चों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया जिसके बाद झड़प हो गई। पुलिस ने तुरंत उन बच्चों को वहां से हटा दिया। इलाके में तुरंत पुलिस तैनात कर दी गई। जहां जरूरत थी, वहां लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। शांति भंग करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। चारों तरफ करीब 1,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

शांति भंग करने वाले के खिलाफा होगी कार्रवाई-हर्ष संघवी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, "सूरत के सैयदपुरा क्षेत्र में आज 6 लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। इन सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने इन लोगों को बहकाने वाले अन्य 27 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जो लोग राज्य में शांति भंग करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। 

हालात का जायजा लेने पहुंचे गृह मंत्री

यह घटना शहर के सैयदपुरा इलाके में हुई, जिसके बाद हजारों की संख्या में स्थानीय लोग स्थानीय पुलिस के पास पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर रात विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। करीब देर रात 2.30 बजे गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी और स्थानीय भाजपा विधायक कांति बलार भी घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके में तनाव कम करने के लिए स्थानीय लोगों से बात की। पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी साझा करते हुए संघवी ने कहा कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING:J&K के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम,मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड