Cyclone Akvan: चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू, ओडिशा-आंध्र तट पर मचा रहा है 'तांडव', अगले 3 घंटे बेहद भारी, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात 'अकवान' के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुरी बीच पर समुद्र में उथल-पुथल और तेज हवाओं का दौर जारी है। IMD के मुताबिक अगले 3 घंटे बेहद भारी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cyclone Akvan landfall
चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू | Image: Republic

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवाती तूफान अकवान ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर दस्तक देनी शुरू कर दी है। तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह शुरू हो गई है और अगले तीन घंटे तक यह तट से टकराने का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। प्रशासन हर खतरे से निपटने के लिए अलर्ट मोड में है।

ओडिशा के गंजम जिले के आर्यपल्ली में भीषण चक्रवात के प्रभाव से समुद्र की स्थिति बेहद खराब हो गई है। खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। लाखों लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है, राहत शिविर बनाए गए हैं और अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।

चक्रवात अकवान का लैंडफॉल

ताजा अपडेट के मुताबिक, चक्रवात अकवान का बाहरी हिस्सा तट की ओर बढ़ते हुए जमीन से टकराने लगा है। पुरी बीच पर समुद्र में उथल-पुथल और तेज हवाओं का दौर जारी है। कई जिलों में भारी बारिश हो रही है।

समुद्र में उठ रही है ऊंची लहरें

लैंडफॉल से पहले आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के इछापुरम तट पर समुद्र उग्र हो गया है। तट पर ऊंची लहरें उठ रही हैं और समुद्र में तेज हलचल देखी जा रही है। तूफान के खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। NDRF और SDRF की कई टीमों को तैनात किया गया है। 

Advertisement

यहां तट से टकराएगा चक्रवात अकवान 

तूफान का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में दिखने को मिल रहा है। लैंडफॉल के वक्त हवा की रफ्तार 90 से 100 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 नवंबर की दोपहर तक यह उत्तरी आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच (नरसपुर से पुरी के समुद्री क्षेत्र में गोपालपुर के पूर्व में) टकरा सकता है।

 निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा 

लैंडफॉल के बाद अकवान धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा, लेकिन भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तूफान गुजरने के तुरंत बाद आश्रय स्थलों से बाहर न निकलें, मछुआरों को 22 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। ओडिशा सरकार ने अलग-अलग राज्यों में NDRF की कुल 49 टीमें तैयार हैं, जिनमें से 31 मैदान में तैनात हैं और 18 रिजर्व रखी गई हैं। ओडिशा में 60 ODRAF और 131 फायर सर्विस की टीमें भी मोर्चा संभाले हुए हैं।
यह भी पढ़ें:  UP: बुलंदशहर में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड