UP: बुलंदशहर में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर; मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर की हत्या कर चल रहा था फरार

दिल्ली पुलिस और नोएडा STF ने इस एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया, एक संयुक्त अभियान में, दिल्ली पुलिस और नोएडा STF ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मुठभेड़ के दौरान कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मार गिराया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gangster Durrani, Accused in Plot to Kill Chhota Rajan, killed in UP
कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बड़े एनकाउंटर की खबर आई है। दिल्ली पुलिस और नोएडा STF की ज्वाइंट ऑपरेशन में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी मारा गया है। वह दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर फायरिंग कर समीर नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में वांटेड था। इसके साथ ही डी-कंपनी से जुड़े नसीम दुर्रानी पर तकरीबन 25 गंभीर मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस को सूचना मिली कि नसीम दुर्रानी बुलंदशहर में छिपा हुआ है। इसके बाद नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की गोलियां नसीम को लगीं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मारा गया कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी

दिल्ली पुलिस और नोएडा STF ने इस एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया, एक संयुक्त अभियान में, दिल्ली पुलिस और नोएडा STF ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मुठभेड़ के दौरान कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मार गिराया है। नसीम दुर्रानी पर समीर नाम के एक युवक की हत्या में शामिल होने का आरोप था, जिसे दो दिन पहले कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर गोली मार दी गई थी।

बुलंदशहर में भीषण मुठभेड़

इस घटना के बाद, पुलिस टीमें उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं और उन्हें बुलंदशहर में उसके मौजूद होने की जानकारी मिली थी। इस खुफिया जानकारी के आधार पर, संयुक्त टीम ने उसे पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई और नसीम दुर्रानी मारा गया।

Advertisement

नसीम दुर्रानी का D कंपनी से था लिंक

नसीम दुर्रानी गैंगस्टर छोटा राजन को खत्म करने की साजिश में भी शामिल था और आरोप है कि इसके लिए उसने एक 'कॉन्ट्रैक्ट' (सुपारी) भी लिया था। नसीम दुर्रानी (उर्फ रिजवान) दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाके में सक्रिय एक आदतन और खतरनाक अपराधी था। वह अपने गैंग मेंबर्स के साथ हत्या, हथियारों के दम पर लूट, अवैध हथियार रखने, चोरी और पुलिस अधिकारियों पर हमले जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा। उस पर हत्या, हत्या की कोशिश और लूट के 25 से ज्यादा मामले दर्ज थे।

कपिल मिश्रा के दफ्तर 15-20 राउंड की थी फायरिंग 

दिल्ली पुलिस को लंबे समय से नसीम दुर्रानी की तलाश थी। कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर हुई घटना में उसने समीर पर 15-20 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज, क्राइम टीम और एफएसएल की मदद से जांच में नसीम मुख्य आरोपी निकला।

Advertisement

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: 100 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड