दुष्कर्म पलटकर वापस आता है...जब कंगना के घर पर चला था बुल्डोजर तो हुए थे खुश, अब क्यों छाती पीट रहे कुणाल कामरा
महाराष्ट्र की तत्कालीन उद् सरकार जब कंगना रनौत के घर को बुलडोजर से तोड़ा था, तो कॉमेडियन कुणाल कामरा इसकी जश्न मना रहे थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल।
- भारत
- 2 min read

Kangana Ranaut Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने कॉमेडी शो में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर जिस तरह का विवादित बयान दिया है, उसपर बवाल मचा हुआ है। एक तरफ कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें फ्रीडम ऑफ स्पीच की याद आ रही है, तो वहीं कुछ लोगों को वो दौर याद आ रहा है, जब बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत का घर तोड़ा जा रहा था और कामरा जश्न मना रहे थे।
उद्धव ठाकरे सरकार के कार्यकाल में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के घर को बुल्डोजर से द्वस्त किया गया था। कॉमेडियन कुणाल कामरा इसकी जश्न मनाता नजर आया। कुणाल के पॉडकास्ट में शिवसेना UBT के नेता संजय राउत पहुंचे। संजय राउत से कामरा कुछ सवाल-जवाब करता है।
कुणाल- आपने कंगना रनौत की गैरकानूनी कंस्ट्रक्शन गिराई?
संजय राउत- मैंने नहीं बीएमसी ने गिराई। ये (जेसीबी) मेरे पास नहीं बीएमसी के पास है।
Advertisement
कुणाल- आपने लिखा ना यहां पर उखाड़ृ दिया
संजय राउत- हां तो क्या हो गया? BMC ने उखाड़ दिया ना।
Advertisement
कुणाल- इसपर आपका ऑटोग्राफ लेकर फ्रेम करूंगा मैं।
संजय राउत- आप कर लीजिए। देखो ये सामना है। सामना की अपनी एक स्टाइल है। हेडलाइन, एडिट, ऑर्टिकल इसलिए लोग पढ़ते हैं।
संजय राउत- वो लेडी एक्ट्रेस है...वो कहां से बोल रही थी कि मैं आ रही हूं, और जो उखाड़ना चाहिए उखाड़ लो। तो उखाड़ दिया। महिलाओं का सम्मान रखना चाहिए। उसकी इच्छी थी, तो उखाड़ दिया। उसकी इच्छा के अनुसार बीएमसी ने बुलडोजर चलाए, और उखाड़ दिया। तो जो हुआ, उसका रिपोर्टिंग सामना में हुआ। झूठ तो नहीं हैं ना। आपको क्यों दुख हो रहा है।
कुणाल- नहीं, नहीं मुझे तो दुख नहीं हो रहा है। रिवाइंड फॉरवर्ड करके बहुत बार देखा। दुख नहीं हुआ, मुझे तो अच्छा लगा। अच्छा किया।
सोशल मीडिया पर लोग बोले- ‘कर्मों का फल…’
सोशल मीडिया पर लोगों ने कुणाल कामरा को याद दिलाया कि वो कंगना के घर को तोड़े जाने पर हंस रहा था, और अब उसके कर्मों का फल उसे मिल रहा है।







