मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया पुत्रधर्म...CM योगी के लिए कुमार विश्वास का भावुक संदेश; आद्य शंकराचार्य से की तुलना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का शनिवार को हरिद्वार के घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भावुकता के साथ अपनी मां को अंतिम विदाई दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kumar vishwas compare cm yogi adityanath as Shankaracharya mother death last right haridwar
मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया पुत्रधर्म...CM योगी के लिए कुमार विश्वास का भावुक संदेश; आद्य शंकराचार्य से की तुलना | Image: X

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का शनिवार को हरिद्वार के घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भावुकता के साथ अपनी मां को अंतिम विदाई दी। उनके आंखों में आंसू थे, जो इस कठिन समय की गवाही दे रहे थे। यह क्षण न केवल योगी के लिए, बल्कि उनके परिवार के लिए भी बेहद कठिन था। मशहूर कवि कुमार विश्‍वास ने सीएम योगी की मां के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

उन्‍होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्‍ट लिखकर कहा कि सीएम योगी ने शंकराचार्य की परंपरा निभाई है। कुमार विश्वास ने कहा है कि जिस तरह भगवान आद्य शंकराचार्य ने संन्यासी होते हुए भी पुत्र धर्म का पालन किया था उसी तरह सीएम योगी ने पुत्र धर्म निभाया है।

कुमार विश्वास ने पोस्‍ट में क्या लिखा

कुमार विश्‍वास ने अपने X हैंडल पर लिखा है- पूज्यपाद भगवान आद्य शंकराचार्य जी, जिन्होंने समस्त भारत को सनातन धर्म की चेतना से जोड़ा, जो विरक्त संन्यासियों की पूरी परंपरा के सर्वाधिक मान्य, वरेण्य एवं पूज्य व्यक्तित्व हैं, वे भी अपनी आदरणीय मां के लौकिक शरीर के शांत होने पर संन्यासी होते हुए भी अपने गांव आए थे और अपने पुत्र धर्म का पालन किया था। राज धर्म का पालन करने वाले उत्तर प्रदेश के संन्यासी मुखिया ने भी उसी परंपरा को निभाते हुए अपने लौकिक शरीर को संसार के लिए प्रकट करने वाली पूज्य मां को कंधा देकर अपना पुत्रधर्म निभाया है।

Advertisement

'मां को अंतिम विदाई देना किसी भी पुत्र के लिए कठिन'

कव‍ि ने आगे लिखा है- भगवा वस्त्र धारण कर जीवन को सेवा और लोककल्याण के लिए समर्पित कर देने वाले योगी आदित्यनाथ जी के जीवन में कल की रात निश्चित ही बहुत भारी रही होगी। मां को अंतिम विदाई देना, उन्हें कंधा देना और अश्रुपूरित नेत्रों से जीवन के इस अटल सत्य को स्वीकार करना किसी भी पुत्र के लिए अत्यंत कठिन क्षण होता है। लेकिन माँ कभी दिवंगत नहीं होतीं। वे अपनी संतान के संस्कारों में, उसके व्यक्तित्व में, उसके संकल्पों में और उसके प्रत्येक सत्कर्म में सदैव जीवित रहती हैं। योगी जी के भगवा वस्त्रों में तपस्या का जो तेज है, उनके व्यक्तित्व में जो दृढ़ता है और जनसेवा के प्रति जो अटूट समर्पण है, उसमें भी एक मां के संस्कारों की छाया है। मां की यादें जीवन भर संबल बनकर साथ चलती हैं।’

Advertisement

शुक्रवार सुबह हो गया था निधन

आपको बता दें कि सीएम योगी की मां का उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। उनकी उम्र 91 साल थी। सीएम योगी को मां के निधन के निधन का दुखद समाचार उस वक्त मिला जब वे गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल थे। इस दौरान वे बच्चों को टैबलेट बांट रहे थे। जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही वे शाम को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। मां के पार्थिव शरीर को देखकर उनकी आंख में आंसू छलक उठे थे। इस दौरान उन्होंने मां पर फूल चढ़ाए।

इसे भी पढ़ें- वर्क प्रेशर, गुस्सा, साजिश या कुछ और? हरिद्वार में IB के एसपी पर सरकारी ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; AIIMS में भर्ती
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड