वर्क प्रेशर, गुस्सा, साजिश या कुछ और? हरिद्वार में IB के एसपी पर सरकारी ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; AIIMS में भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी सीपी नौटियाल और उनके चालक विनोद नेगी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चालक ने उन पर गोली चला दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IB Official Shot Near Forehead By Driver In Haridwar; Probe Launched
वर्क प्रेशर, गुस्सा, साजिश या कुछ और? हरिद्वार में IB के एसपी पर सरकारी ड्राइवर ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; AIIMS में भर्ती | Image: X

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी सीपी नौटियाल और उनके चालक विनोद नेगी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चालक ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से सीपी नौटियाल घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें हरिद्वार के बंगाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारणों और गोली चलाने के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। घायल एसपी को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

ड्राइवर ने क्यों चलाई गोली?

इस मामले की पूरी जानकारी हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने दी। उन्होंने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ड्राइवर विनोद नेगी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर विनोद नेगी एसपी से नाराज चल रहा था। एसएसपी ने आगे बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी आईबी अफसर की कंडीशन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- यूपी पुलिस से हुई बड़ी चूक! सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर; VIDEO से लखनऊ तक मचा हड़कंप
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड