अपडेटेड 3 July 2025 at 15:25 IST
BREAKING: भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दिया इस्तीफा, इस विधायक को मिली मंत्रिमंडल में जगह
पंजाब की सियासत में एक बड़े उलटफेर की खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस्तीफा दे दिया है।
- भारत
- 2 min read

पंजाब के सियासी गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस्तीफा दे दिया है। धालीवाल का मंत्रालय नए मंत्री बने संजीव अरोड़ा को दिया गया है। संजीव अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ भी ग्रहण कर लिया है।
पंजाब की सियासत में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन सालों में सातवीं बार कैबिनेट में फेरबदल किया है। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अचानक अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
धालीवाल की जगह संजीव अरोड़ा बने मंत्री
वहीं, धालीवाल के इस्तीफे के बाद मान सरकार ने लुधियाना पश्चिम से हाल ही में निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला लिया। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने चंडीगढ़ स्थित राजभवन में एक सादे समारोह में अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
संजीव अरोड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ
गुरुवार को संजीव अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री के रूप पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित सभी कैबिनेट के मंत्री ,विधायक राजभवन में मौजूद थे। संजीव अरोड़ा भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 17वें मंत्री के रूप में शामिल हुए हैं।
Advertisement
अब किस भूमिका में नजर आएंगे धालीवाल
पार्टी की ओर से अभी तक धालीवाल के इस्तीफे के पीछे के कारणों को स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल NRI मामलों का विभाग संभाल रहे थे। यह जिम्मेदारी अब संजीव अरोड़ा को सौंपी गई है। अरोड़ा को इस फेरबदल के तहत उद्योग और NRI मामलों के विभाग की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि धालीवाल को अगली जिम्मेदारी के रूप में क्या सौंपा जाएगा।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 3 July 2025 at 14:52 IST