कोलकाता केस: बेटी को इतना मारा कि गर्भपात हो गया... दरिंदे संजय रॉय को लेकर सास ने किया बड़ा खुलासा

कोलकाता केस के दरिंदे संजय रॉय को लेकर उसकी सास ने बड़े खुलासे किए है। साथ ही कहा है कि इस जघन्य अपराध में वो अकेले शामिल नहीं हो सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kolkata Doctor Death Case
कोलकाता रेप केस में पीड़ित पिता का झलका दर्द | Image: PTI

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में लेडी डॉक्टर संग हुई रेप के बाद हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश है। दरिंदे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस बीच आरोपी संजय रॉय की सास दुर्गा देवी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी संग आरोपी का व्यवहार कैसा था।

आरोपी संजय रॉय की सास दुर्गा देवी ने बताया कि उनके संजय संग रिश्ते अच्छे नहीं थे। संजय सिंह उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करता था। इसके अलावा वो उनकी बेटी के साथ खूब मारपीट भी करता था, इसी वजह से उनकी बेटी के  3 महीने के बच्चे का गर्भपात हो गया था। दुर्गा देवी ने यह भी कहा कि संजय सिंह अकेले जघन्य कांड को अंजाम नहीं दे सकता। उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं।

उसे अब फांसी पर चढ़ाएं या... 

कोलकाता कांड के आरोपी (संजय रॉय) की सास दुर्गा देवी ने कहा- 'संजय के साथ हमारे रिश्ते अच्छे नहीं थे। वो हमारी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करता था। उसके साथ मारपीट करता था, उसके 3 महीने के बच्चे का गर्भपात हो गया था। वो सिविक पुलिस में काम करता था। उसकी पहले एक शादी हुई थी मेरी बेटी के साथ उसकी दूसरी शादी थी। हमारी बेटी के अंतिम समय में उसकी दवाई का खर्च हमने किया। संजय ठीक नहीं था उसे अब फांसी पर चढ़ाएं या कुछ... वह यह काम अकेले नहीं कर सकता था। उसके पास अकेले ऐसा करने की क्षमता नहीं है। अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए।'

पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की तैयारी में सीबीआई 

फिलहाल मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसी कड़ी में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई उससे मामले से जुड़े हर सच जानना की कोशिश में है। यही वजह है कि सीबीआई उसका पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की तैयारी में है। बता दें कि पॉलीग्राफी टेस्ट को लाई डिटेक्टर के नाम से भी जाना जाता है। इस टेस्ट के जरिये पता लगाया जाता है कि आरोपी किसी मामले को लेकर कितना सच और कितना झूठ बोल रहा है।

Advertisement

कोलकाता मामले पर आज SC में सुनवाई

कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्वतं: संज्ञान लिया है। इस केस को आज लिस्ट में ऊपर रखा है। CJI की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। 

यह भी पढ़ें: जब कांग्रेस नेता को अचानक आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते हो गई मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड