जब कांग्रेस नेता को अचानक आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते हो गई मौत; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक कांग्रेस नेता के दिल का दौरा पड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress Leader Death Heart Attack
Congress Leader Death Heart Attack | Image: Congress Leader Death Heart Attack

Congress Leader Death Heart Attack: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार (19 अगस्त) को एक ऐसी दुखद घटना घटी, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुरुपा समुदाय संघ के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सी.के. रविचंद्रन को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के समर्थन में रविचंद्रन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान वह कुर्सी से गिर पड़े। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मीडिया को संबोधित करने के दौरान उन्हें एक झटका लगा, तभी उनके हाथ से कुछ पेपर छूट गए। इस दौरान किसी को कोई शक नहीं हुआ। हालांकि चंद सेकंड बाद ही वो कुर्सी से नीचे गिर पड़े और देखते ही देखते पल भर में कांग्रेस नेता की मौत हो गई।

रविचंद्रन के निधन से दुखी- सीएम सिद्धारमैया

इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। सीएम सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'राज्यपाल के अभियोजन के आदेश के खिलाफ कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक एसोसिएशन की ओर से बेंगलुरु प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय, एसोसिएशन के सदस्य और हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सी.के. रविचंद्रन का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में हमारे साथ रहे रविचंद्रन के निधन से बहुत दुखी हूं। प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं उनके शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के साथ हूं।'

बता दें कि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण के भूमि आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर सीएम सिद्दारमैया के खिलाफ जांच की मंजूरी दी है। अब इसे लेकर सत्तारुढ़ पार्टी राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 45 साल बाद पोलैंड जाकर इतिहास रचेंगे PM मोदी, स्वागत के लिए भारतीय तैयार;यूक्रेन की भी करेंगे यात्रा
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड