45 साल बाद पोलैंड जाकर इतिहास रचेंगे PM मोदी, स्वागत के लिए भारतीय तैयार;यूक्रेन की भी करेंगे यात्रा

45 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की यात्रा पर जाने वाले हैं। उनसे पहले मोरारजी देसाई ने साल 1979 में इस देश का दौरा किया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi
पीएम मोदी | Image: ANI

PM Modi Poland-Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (21 अगस्त) से तीन दिन की विदेश यात्रा पर रहने वाले हैं। वह पहले 21-22 अगस्त को पोलैंड के दौरा पर जाएंगे। इसके बाद 23 अगस्त को यूक्रेन का भी दौरा करेंगे।

जान लें कि 45 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की यात्रा पर जाने वाले हैं। उनसे पहले मोरारजी देसाई ने साल 1979 में इस देश का दौरा किया था। ऐसे में पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर पोलैंड में मौजूद भारतीयों के बीच भारी उत्साह है।

यात्रा के लिए भारतीय समुदाय उत्साहित

पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर पोलैंड में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य जेनिश मेरानी ने कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लिए मेरा संदेश है कि भारत और यूरोप के बीच संबंध और मजबूत किए जाएं। उनकी यात्रा से व्यापार बढ़ेगा, छात्रों की आमद भी बढ़ेगी।"

एक अन्य भारतीय समुदाय के सदस्य सौरभ ने कहा, "मैं मुंबई से हूं, मैं 7 साल पहले पढ़ाई के लिए पोलैंड आया था। पढ़ाई खत्म करने के बाद मैंने यहां अपना काम शुरू किया। 40 साल से अधिक समय हो गया है, कोई भी भारतीय राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री पोलैंड नहीं आया है। हम सभी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री की इस यात्रा से भारत-पोलैंड संबंध और मजबूत होंगे।"

Advertisement

23 अगस्त को जाएंगें यूक्रेन

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने मुताबिक प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सप्ताह 21 और 22 अगस्त को पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इसके बाद वह 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा भी करेंगे। यह वह दौरा होगा, जिस पर दुनियाभर की नजरें रहेंगी।

पीएम मोदी का ये दौरा होगा ऐतिहासिक

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी उन गिने-चुने दिग्गज नेताओं में शामिल होंगे, जो यूक्रेन की यात्रा करेंगे। यह एक ऐतिहासिक दौरा होगा, क्योंकि राजनयिक संबंध स्थापित होने के 30 से अधिक वर्षों में यह पहली बार होगा कि कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन का दौरा करेगा। यह यात्रा नेताओं के बीच हाल की उच्च स्तरीय बातचीत पर आधारित होगी। युद्ध के बीच यूक्रेन की लंबे समय से नजरें पीएम मोदी पर हैं। ऐसे में यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की को इस दौरे से काफी उम्मीदें होंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: तलवार से बेटे पर किया हमला, चीते की फुर्ती से कूदी मां, फिर तलवारबाज की हालत पतली,VIDEO

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड