West Bengal: अभिषेक बनर्जी के यहां क्या हुआ? सुबह-सुबह पुलिस और सेंट्रल फोर्स ने घेर लिया पूरा घर, अंदर ही मौजूद हैं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से सीएम सुवेंदु अधिकारी एक्‍शन मोड में हैं। इस बीच सुबह‍-सुबह अभिषेक बनर्जी के कालीघाट वाले घर पर केंद्रीय बल और कोलकाता पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamata Banerjee- Abhishek Banerjee
अभिषेक बनर्जी के यहां क्या हुआ? सुबह-सुबह पुलिस और सेंट्रल फोर्स ने घेर लिया पूरा घर, अंदर ही मौजूद हैं ममता बनर्जी | Image: X

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से सीएम सुवेंदु अधिकारी एक्‍शन मोड में हैं। इस बीच सुबह‍-सुबह अभिषेक बनर्जी के कालीघाट वाले घर पर केंद्रीय बल और कोलकाता पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं। घर के अंदर ममता बनर्जी भी मौजूद हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पुलिस अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने पहुंची है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किस मामले में पूछताछ होनी है।

शुरुआती खबरों के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी के एक सहायक की खोज में पुलिस उनके आवास पहुंची है। पुलिस फिलहाल घर के भीतर है और तलाशी ली जा रही है। घर के भीतर पुलिस के कई जवान हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी हैं। बता दें कि कथित सिग्नेचर जालसाजी के मामले में भी सीआईडी जांच कर रही है। बीते कुछ दिनों में कई बार सीबीआई और सीआईडी उनके आवास पहुंच चुकी है।

गुरुवार को अभिषेक बनर्जी से हुई थी पूछताछ

फर्जी हस्ताक्षर मामले में गुरुवार को सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की थी। हेट स्पीच मामले में भी सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस थमाया है।

Advertisement

रिपोर्टों के मुताबिक, सीआईडी पहले भी कालीघाट स्थित परिसर और तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय पहुंची थी। जांच का केंद्र उन आरोपों पर है जिनमें कुछ विधायकों के हस्ताक्षर कथित रूप से फर्जी बताए गए हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- AUDIO: 'सलमान खान का ज्‍यादा करीबी हो रहा, इसे जल्‍दी ठोकेंगे', दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली जिम्‍मेदारी
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड