AUDIO: सलमान खान का ज्‍यादा करीबी हो रहा, इसे जल्‍दी ठोकेंगे...दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली जिम्‍मेदारी

राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के मालिकाना हक वाले एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
TMC Rajya Sabha MP Prakash Chik Baraik Quits After Sukhendu Sekhar Sushmita Dev Desert Mamata banerjee
ममता बनर्जी को बैक टू बैक बड़ा झटका, TMC के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक ने दिया इस्तीफा, 3 दिनों में तीन सांसदों ने छोड़ा साथ . | Image: X

राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के मालिकाना हक वाले एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने ली है। अनिल पंडित नामक यह सदस्य अमेरिका में बैठा है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह दावा किया है। अनिल पंडित ने अपनी पोस्ट में इस हमले का कारण बताया है। उसने दावा किया कि गुरु रंधावा अभिनेता सलमान खान के बहुत करीब हो रहे थे।

ऑडियो नोट जारी कर दी धमकी

सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो जारी कर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने लिखा, सलमान से नजदीकियां बढ़ा रहा था, इसलिए गुरू रंधावा के जिम में फायरिंग करवाई है। उसने पोस्ट में लिखा, राम राम सभी भाइयों को, जो आज ये 24 HS FITNESS DELHI (GURU RANDHAWA) की जिम पर फायरिंग हुई है, वो मैंने ANIL PANDIT USA और LAWRENCE BISHNOI GROUP ने की है। रिपब्‍लिक भारत इस ऑडियो और सोशल मीडिया पोस्‍ट की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

पुलिस मामले की जांच में जुटी

दरअसल सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग मामले को लेकर पुलिस जिम के मालिक से जानकारी ले रही है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताते चलें कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग करने वाले कौन थे और इसके पीछे क्या वजह थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement

सलमान के पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई

काला हिरण मामले को लेकर लंबे वक्त से लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान के पीछे है। एक्टर को कई बार मारने की धमकी मिल चुकी है। साथ ही उनके घर के बाहर भी फायरिंग हुई थी। जिसके बाद से ही एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। अब बिना सिक्योरिटी के वो नहीं दिखते। लेकिन इसी बीच सलमान खान के करीबियों पर हमले हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- बाइक से आया, पिस्‍टल निकाली और कर दिया छलनी...हरियाणा में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले ही हुई लव मैरिज- VIDEO
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड