अपडेटेड 7 February 2025 at 17:36 IST
Kolkata: नदिया में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 लोगों की मौत, एक घायल
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने की एक फैक्टरी में विस्फोट से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने की एक फैक्टरी में विस्फोट से तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कल्याणी के रथतला के भीड़भाड़ वाले आवासीय क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘विस्फोट स्थल से चार लोगों को जेएनएम अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायल महिला की हालत गंभीर है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘हम मृतकों और घायल की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ अधिकारी ने कहा कि विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है।
पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद फैक्टरी में लगी आग पर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया। मामले में जांच की जा रही है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 February 2025 at 17:36 IST