प्राइवेट पार्ट में सिमन, नाखून में चमड़ी...सबूत दे रहे गवाही, फिर भी कह रहा दरिंदा- बेगुनाह हूं मैं

वकील कविता सरकार से बातचीत में आरोपी संजय रॉय ने यह भी कहा कि उसने पॉलीग्राफ टेस्ट में भी अपनी बेगुनाही बरकरार रखी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sanjoy Roy
Polygraph test on a man accused of raping and murdering a 31-year-old doctor inside a Kolkata hospital. | Image: X

Kolkata Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्‍पिटल में ट्रेनी डॉक्‍टर की रेप के बाद निर्मम हत्या के आरोप में गिरफ्तार संजय रॉय ने यू-टर्न ले लिया है। अब वो खुद को निर्दोष बता रहा है। वो भी तब जब उसके खिलाफ सबूत चीख-चीखकर गवाही दे रहे हैं। संजय रॉय ने प्रेसिडेंसी जेल में अपनी वकील से पहली बार बातचीत की।

इस दौरान अपने वकील से संजय ने कहा कि कोर्ट में वो खुद को बेगुनाह बताएगा। वकील कविता सरकार से बातचीत में आरोपी संजय रॉय ने यह भी कहा कि उसने पॉलीग्राफ टेस्ट में भी अपनी बेगुनाही बरकरार रखी है।

पॉलीग्राफी टेस्‍ट में इस सवाल के जवाब में बीच में ही बोल बैठा संजय रॉय

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पॉलीग्राफ टेस्‍ट के दौरान संजय रॉय से लगभग 10 सवाल पूछे गए। उनमें से एक सवाल था कि मर्डर करने के बाद उसने आगे क्या किया? इस सवाल पर संजय रॉय ने अधिकारियों को बीच में ही रोकते हुए कहा कि उसने मर्डर नहीं किया है। और इस तरह का सवाल ही नहीं उठता। उसने बताया कि जब वो सेमिनार हॉल में पहुंचा था तो लेडी डॉक्‍टर बेहोश पड़ी थी।

Advertisement

वकील से संजय ने क्या-क्या कहा

अपनी वकील से बातचीत में संजय ने बताया कि 'मुझे फंसाया जा रहा है। मैं उस लेडी डॉक्‍टर को जानता तक नहीं था।  जब मैं कमरे में दाखिल हुआ, तो मैंने उसे खून से लथपथ देखा। संजय का दावा है कि डर और घबराहट की वजह से वह वहां से भाग गया था।

Advertisement

संजय रॉय के खिलाफ क्या-क्या सबूत मिला

  • संजय रॉय के शरीर पर लगे जख्‍म और पीडि़ता के नाखूनों में मिला खून और चमड़ी
  • संजय रॉय के फोन से पेयर मिला ब्लूटूथ डिवाइस
  • सीसीटीवी में सेमिनार रूम के पास आते-जाते दिखा संजय रॉय
  • साइकोलॉजिकल टेस्ट में यह बात सामने आई कि वह सेक्सुअल परवर्ट है
  • प्राइवेट पार्ट में मिला सिमन

इसे भी पढ़ें- कोलकाता कांड में कोई और? डॉक्‍टर की लाश के पास कैसे पहुंचे ये 3 शख्‍स, जानकर कहेंगे कुछ तो गड़बड़ है
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड