Kolkata Rape: 'ममता बनर्जी का बेटा या बेटी नहीं, वो क्या समझेंगी दर्द', CM पर भड़कीं पीड़िता की मां
पीड़िता की मां ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भड़कते हुए कहा कि ममता का खुद कोई बेटा या बेटी नहीं है, इसलिए वह बच्चे को खोने का दर्द नहीं समझ सकतीं।
- भारत
- 2 min read

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत को लेकर देशभर में बवाल अब भी जारी है। हर कोई इस वक्त पीड़िता को इंसाफ देने की मांग कर रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और उनकी सरकार लगातार विवादों में हैं।
पूरे मामले को लेकर बंगाल सरकार के रवैये से पहले ही जनता में भारी आक्रोश है। इस बीच टीएमसी नेताओं और सीएम ममता बनर्जी के बयान हंगामा बढ़ा रहे हैं। अब पीड़िता के माता-पिता ने ममता बनर्जी की हालिया टिप्पणी पर निशाना साधा हैं।
ममता बनर्जी के बयान पर भड़कीं पीड़िता की मां
ट्रेनी डॉक्टर की मां ने सीएम ममता बनर्जी के बयान पर निराशा जताई और कहा कि उन्होंने (ममता बनर्जी) ने जो कहा वह मुझे पसंद नहीं आया। पूरी दुनिया मेरी बेटी के साथ खड़ी है। वे न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, आंदोलन कर रहे हैं और वह कहती हैं हमें न्याय नहीं चाहिए।
‘उनकी टिप्पणियों से बहुत आहत हैं…’
उन्होंने न्याय मिलने तक प्रदर्शनकारियों से आंदोलन जारी रखने की अपील की। साथ ही पीड़िता की मां ने आगे यह भी कहा कि ममता का खुद कोई बेटा या बेटी नहीं है, इसलिए वह बच्चे को खोने का दर्द नहीं समझ सकतीं। हम उनकी टिप्पणियों से बहुत आहत हैं।
Advertisement
'जो लोग कर रहे न्याय की मांग, हम उनके आभारी'
इस दौरान मृतक डॉक्टर के माता-पिता ने उन सभी लोगों का आभार जताया जो उनकी बेटी के लिए लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उनके हमेशा आभारी रहेंगे। अगर हम उनकी कोई मदद कर सकते हैं तो जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि हम मामले पुलिस के काम के संतुष्ट नहीं थे इसलिए हाई कोर्ट के पास गए थे और कोर्ट ने यह मामला CBI को दिया। संदीप घोष रोज CBI के पास जा रहे हैं। शुरू से ही हमें अस्पताल के विभाग पर शक था। विभाग ने मामले को दबाने की कोशिश की। उन्होंने हमें बहुत देरी से सूचना दी।
यह भी पढ़ें: मुंबई में पुणे पोर्श कांड जैसा मामला, तेज रफ्तार SUV से नाबालिग ने बाइक सवार को कुचला; मौत