Kolkata: दुष्कर्म के बाद नाबालिक लड़की को... झाड़ियों में मिला शव, जानें

कोलकाता के निकट न्यू टाउन इलाके में शुक्रवार को सड़क किनारे झाड़ियों के अंदर से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rape and Murder in Kanpur
Kolkata: दुष्कर्म के बाद नाबालिक लड़की को... झाड़ियों में मिला शव, जानें | Image: Shutterstock / x

कोलकाता के निकट न्यू टाउन इलाके में शुक्रवार को सड़क किनारे झाड़ियों के अंदर से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की की गर्दन पर गला घोंटने और शरीर के कुछ हिस्सों पर खरोंच के निशान थे। उन्होंने बताया, “आशंका है कि गला घोंटकर हत्या करने से पहले उससे दुष्कर्म किया गया था।”

अधिकारी ने बताया कि…

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। बृहस्पतिवार शाम को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लड़की का पोस्टमार्टम किया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि न्यू टाउन के लोहार पुल इलाके के निवासियों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की बृहस्पतिवार देर रात लापता हो गई थी। अधिकारी ने बताया, “लड़की आठवीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई न करने पर मां के डांटे जाने पर वह घर से चली गई थी। कल रात करीब 10 बजे घर से निकलने से पहले उसने एक पत्र छोड़ा था।” लड़की के परिवार के सदस्यों ने तड़के साढ़े चार बजे न्यूटाउन थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें - Alert!इस दिन UPI नहीं करेगा काम,ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने में होगी परेशानी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड