अपडेटेड 23 March 2026 at 13:18 IST

Video: मंदिर में पुजारियों ने भक्तों को पीटा, जमकर चले लात-घूंसे और नारियल से सिर फोड़ा, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

Jyotiba Temple Kolhapur: कोल्हापुर ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों ने भक्तों के साथ जो मारपीट की, उसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। देवस्थान समिति ने कहा है कि भक्तों ने पहले मंदिर में अनुशासन भंग किया, उसके बाद हालात बिगड़े। वहां पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें क्या था पूरा मामला?

Follow : Google News Icon  

Kolhapur Temple Priests Devotees Clash Video: कोल्हापुर के प्रसिद्ध ज्योतिबा मंदिर में रविवार को चौंकाने वाली घटना सामने आई। जहां कुछ पुजारियों ने श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर के अंदर अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है। लोग भागते हुए और कुछ लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह घटना पूरे चर्चा का विषय बन गई है।

घटना कब और कैसे हुई?

घटना रविवार (22 मार्च) सुबह 11 बजे की है। जब मंदिर में आरती चल रही थी और सासन-काठी के साथ पारंपरिक प्रदक्षिणा हो रही थी। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, कुछ श्रद्धालु अनुशासनहीनता व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने आरती में व्यवधान डाला, पुजारियों पर गुलाल फेंका और उनकी पारंपरिक पगड़ियां गिरा दीं। इससे तनाव बढ़ गया।

स्थिति बिगड़ती गई, इस दौरान कुछ पुजारियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के अंदर खींचकर उनके साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि कुछ लोग डर के मारे भाग रहे हैं जबकि कुछ को पकड़कर वापस लाकर पीटा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए और कुछ लोग गुस्से में भी हैं।

CCTV के आधार दोषियों की पहचान होगी

देवस्थान समिति ने स्पष्ट किया कि पहले श्रद्धालुओं को समझाने की पूरी कोशिश की गई थी। लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। समिति का कहना है कि मंदिर के नियमों का पालन हर किसी के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले अनुशासन भंग हुआ, उसी के बाद स्थिति बिगड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। वहीं, CCTV फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या बल का प्रयोग जरूरत से ज्यादा हुआ था। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

सासन-काठी का क्या है महत्व?

सासन-काठी भगवान ज्योतिबा का पवित्र राजदंड है। श्रद्धालु अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए इसे 50 से 70 फीट ऊंचे बांस के खंभों पर सजाकर कंधों पर संतुलित करते हुए प्रदक्षिणा और नृत्य करते हैं। यह परंपरा बहुत पुरानी है और भक्तों की भक्ति का इसे बड़ा प्रतीक माना जाता है।

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल 

इस घटना के बाद मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर बड़े सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सख्त नियम बनाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो। वहीं, मंदिर प्रशासन को भीड़ को बेहतर तरीके से संभालने की जरूरत की तरफ भी ध्यान जाता है। पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार है। यह घटना मंदिर जैसे पवित्र जगह पर शांति और अनुशासन की अहमियत याद दिलाती है। श्रद्धालु और पुजारी दोनों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। फिलहाल पुलिस ने कहा है कि, जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: बॉल के पीछे भाग रहा था बच्चा, चंद सेकंड पहले कुत्ते ने बचाई जान

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 12:47 IST