'बहुत ज्यादा महंगा पड़ेगा...', न्यूयॉर्क में तिरंगे के अपमान पर आगबबूला हुए किरेन रिजिजू, खालिस्तान समर्थकों को दे डाली चेतावनी
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तिरंगे के अपमान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ध्यान से सुन लीजिए, हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करिए। यह आपको बहुत ज्यादा महंगा पड़ेगा।
- भारत
- 2 min read

Kiren Rijiju reacts to Tiranga Insult in New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारत-विरोधी और प्रो-खालिस्तानी तत्वों की एक और शर्मनाक करतूत सामने आई है। इन असामाजिक तत्वों ने RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत के कार्यक्रम के दौरान मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का घोर अपमान किया। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने इस हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की है।
किरेन रिजिजू ने तिरंगे के अपमान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, 'हमने हमेशा कहा है, आपको RSS, BJP या सरकार की आलोचना करने की आजादी है, लेकिन हमारे देश को गाली मत दीजिए।'
भारत का अपमान महंगा पड़ेगा- रिजिजू
इस घिनौनी हरकत पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'ध्यान से सुन लीजिए... हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करिए। यह आपको बहुत ज्यादा महंगा पड़ेगा।'
न्यूयॉर्क में तिरंगे का अपमान
रिजिजू के शेयर किए गए वीडियो में मैडिसन स्क्वायर के बाहर एक प्रदर्शनकारी भारतीय झंडे को अपने पैर से बांधकर रौंदते हुए नजर आ रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य प्रदर्शनकारी तिरंगे के कई टुकड़े लेकर घूमते दिखाई दिए। साथ ही खालिस्तानी समर्थक नारे भी लगाए।
Advertisement
न्यूयॉर्क के मेयर ने RSS कार्यक्रम का किया था विरोध
बता दें कि मोहन भागवत 25 अगस्त को न्यूयॉर्क गए थे। उनका यह दौरा आरएसएस के शताब्दी वर्ष के ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम के तहत हुआ। भागवत के कार्यक्रम से पहले न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा था कि वह आरएसएस की इस रैली का समर्थन नहीं करते हैं।
यह भी पढ़ें: 'अभी तो सूरज उगा है...', ताशकंद में गूंजी PM मोदी की कविता, उज्बेक बच्चों का हिंदी प्रेम देख भावुक हुए प्रधानमंत्री