खेसारी लाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, बंगला पर बुलडोजर का खतरा, आया नोटिस तो बाले- मेरे साथ सबकुछ गलत हो रहा, मैं राजनीति में...

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने मीरा रोड स्थित बंगले पर अवैध निर्माण को लेकर महानगरपालिका की नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि बड़ी मेहनत से वो घर बनाया है,मगर सब कुछ गलत हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav | Image: ANI

भोजपुरी स्टार और बिहार विधानसभा चुनाव में RJD के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव इन दिनों कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहा है। मुंबई स्थित उनके बंगले पर बुलडोजर चल सकता है। मीरा भायंदर नगर निगम ने इस संबंध में खेसारी लाल को नोटिस भेजा है। नोटिस बंगले में किए गए अवैध निर्माण को लेकर थमाया गया है। अब बिहार चुनाव के प्रचार में व्यस्ता के बीच खेसारी लाल ने पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई में खेसारी लाल यादव का बंगले की देखभाल करने वाला सुरक्षा गार्ड से रिपब्लिक भारत ने बातचीत की है। गार्ड ने बताया कि दो दिन पहले महानगरपालिका की टीम आई थी, नोटिस दिया है और जो अवैध रूप से बनाया गया उसको तोड़ने को कहा है। महापालिका ने कहा अवैध निर्माण को गिरा दो नहीं तो हम कार्रवाई करेंगे और बुलडोजर चला देंगे। मीरा भाईंदर महानगरपालिका की टीम पूरे बंगले का अवकोलन भी किया था।

मैंने बड़ी मेहनत से वो घर बनाया-खेसारी लाल यादव

वहीं, पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा, "मैंने बड़ी मेहनत से वो घर बनाया है। अपने खून-पसीने से उसका निर्माण किया है। मगर पता नहीं भगवान क्या चाहता है, मेरे साथ सब कुछ गलत हो रहा। मैं नहीं चाहता था राजनीति में आना, मगर आ गया। आगे भगवान जो चाहतें हैं, वहीं, होगा। मुझे ऊपर वाले पर बस भरोसा है।"

खेसारी लाल को क्यों दिया गया नोटिस?

बता दें कि नोटिस में कहा गया है कि बंगले की पहली और दूसरी मंजिल पर लोहे के एंगल और टिन की मदद से अवैध निर्माण को तुरंत हटाया जाए, वरना तोड़कर कार्रवाई की जाएगी और उसका भुगतान भी खेसारी से वसूला जाएगा। यह भी बताया गया है कि बिना अनुमति के स्वीकृत मानचित्र में परिवर्तन करके अनाधिकृत निर्माण किया गया है। नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर तय समयसीमा में सुधार नहीं किया गया, तो निगम खुद कार्रवाई करेगा।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar Election: 'राम मंदिर में पढ़कर क्या मैं मास्टर प्रोफेसर बन जाऊंगा', वोटिंग के बीच खेसारी लाल यादव ने मंदिर-मस्जिद पर फिर दिया बयान

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड