Bihar Election: 'राम मंदिर में पढ़कर क्या मैं मास्टर प्रोफेसर बन जाऊंगा', वोटिंग के बीच खेसारी लाल यादव ने मंदिर-मस्जिद पर फिर दिया बयान
छपरा से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक बार फिर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, क्या मैं राम मंदिर में पढ़कर मास्टर या प्रोफेसर बन जाऊंगा?
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar Election First Phase Voting: बिहार चुनाव में इस बार भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने बयानों की वजह से वो राजनेताओं ही नहीं बल्कि भोजपुरी सितारों के भी निशाने पर है। आज, 6 नवंबर को बिहार चुनाव के लिए पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। छपरा विधानसभा सीट से RJD उम्मदीवार खेसारी लाल ने जनता से बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर मंदिर-मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दे दिया।
बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस बीच सभी दलों के नेता जनता से बढ़-चढ़कर वोटिंग के लिए अपील कर रहे हैं। छपरा से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने भी प्रदेश की जनता से बड़ी अपील की है।
यह वोट बच्चों का भविष्य तय करेगा-खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा, आपको वोट जरूर देना चाहिए क्योंकि यही आपके बच्चों का भविष्य तय करेगा। मैंने नाश्ता नहीं किया है। मैं उठा और वोट देने आया हूं। अगर मैं वोट नहीं करूंगा, तो दूसरों को कैसे प्रेरित कर पाऊंगा? जिसे चाहो वोट दो, लेकिन यही तुम्हारे बच्चों का भविष्य तय करेगा।"
राम मंदिर में पढ़कर प्रोफेसर बन जाऊंगा क्या-खेसारी लाल यादव
वहीं, खेसारी लाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक बार फिर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, क्या मैं राम मंदिर में पढ़कर मास्टर या प्रोफेसर बन जाऊंगा? राम मंदिर, मस्जिद जो बनाना है वो बनाओ लेकिन स्कूल यूनिवर्सिटी भी बनाओ। भक्ति एक अलग विषय है। शिक्षा जरूरी है, शिक्षा से आप देश चला सकते हैं। मंदिर बनाओ, मस्जिद बनाओ, लेकिन बच्चों के भविष्य के लिए भी काम करो? क्या हम इसके लिए ट्रंप को वोट देंगे? नहीं। मैं आज भी अपने अपने बयान पर कायम हूं।"
Advertisement
यह भी पढ़ें: बिहार के दंगल में कितने बाहुबली आजमा रहे ताकत? पहले चरण के चुनाव में इन चेहरों का दबदबा
वही, पावर स्टार पवन सिंह के साथ चल रहे जुबानी जंग पर खेसारी लाल यादव ने कहा, वे कहते हैं, "मेरे शब्दों से छपरा या बिहार का विकास नहीं होगा। हमें बातें नहीं करनी चाहिए, बल्कि काम करना चाहिए और इस पर चर्चा करनी चाहिए कि हम बिहार का विकास कैसे कर सकते हैं।"