अपडेटेड 14 February 2024 at 16:36 IST
खनौरी बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, 10000 किसान जुटे, प्रधानों के जरिए हो रही समझाइस; नहीं माने तो क्या होगा?
Farmers Protest: Khanauri border पर 10 हजार से ज्यादा किसान जुट गए हैं। पंजाब और हरियाणा दोनों तरफ किसानों का जुटना जारी है।
- भारत
- 2 min read

Farmers Protest: किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के दूसरे दिन खनौरी बॉर्डर पर तनाव बढ़ रहा है। खरौनी बॉर्डर के इस तरफ यानी पंजाब के इलाके में 10 हजार से ज्यादा किसान इक्कठा हुए हैं। आज आसपास के प्रधानों को प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत करने के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
आपको बता दें कि सैकड़ों किसान बुधवार सुबह एक बार फिर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए पंजाब-हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे रहे। वहीं, अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत हरियाणा की सीमा पर अवरोधक हटाने का नए सिरे से प्रयास किया। पुलिस ने हरियाणा के जींद जिले में दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। पुलिस के मुताबिक, इस झड़प में नौ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
पंजाब के कई स्थानों पर किसानों का आना जारी
‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने के लिए पंजाब के कई स्थानों से किसानों का आना जारी है। पंजाब की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी देखी जा सकती हैं। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि जब कुछ किसान शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड के पास एकत्र हुए तो हरियाणा पुलिस ने बुधवार सुबह आंसू गैस के कई गोले दागे।
Advertisement
प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करने के लिए दृढ़ हैं। कई युवा किसानों ने शंभू बॉर्डर पर बहुस्तरीय अवरोधक हटाने के लिए अपने ट्रैक्टर तैयार रखे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा पुलिस द्वारा छोड़े गए आंसू गैस के गोले के प्रभाव को कम करने के लिए पानी के टैंकरों की भी व्यवस्था की है। किसान आंसू गैस के गोले के प्रभाव को सीमित करने के लिए पानी की बोतलें और गीले कपड़े भी ले जाते दिखे।
(इनपुटः PTI)
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 14 February 2024 at 15:39 IST