होटल में मीटिंग, फिर सिया और चेतन ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की दी सुपारी... लेकिन इस कारण से फेल हुआ पूरा प्लान, केतन हत्याकांड में नया खुलासा

सूत्रों के मुताबिक केतन की हत्या की साजिश सीधे किले पर ले जाकर धक्का मारने की नहीं रची गई थी, बल्कि उससे पहले उसे स्लो पॉइजन देकर मारने या फिर हमेशा के लिए अपंग बनाने की पूरी प्लानिंग की जा चुकी थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ketan Agarwal Murder
सिया और चेतन | Image: X

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस की तहकीकात जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब जांच में सामने आया है कि सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन के साथ मिलकर मंगेतर केतन को धीमा जहर देकर मारने की प्लानिंग की थी।

जी हां, सूत्रों के मुताबिक केतन की हत्या की साजिश सीधे किले पर ले जाकर धक्का मारने की नहीं रची गई थी, बल्कि उससे पहले उसे स्लो पॉइजन देकर मारने या फिर हमेशा के लिए अपंग बनाने की पूरी प्लानिंग की जा चुकी थी। लेकिन जहर नहीं मिल पाने के कारण उन्होंने मर्डर का दूसरा तरीका अपनाया।

धीमा जहर देकर मारने की साजिश नाकाम

सूत्रों का कहना है कि सिया और चेतन ने केतन की हत्या के लिए पहले सुपारी किलर से संपर्क किया था। दोनों ने इसके लिए जिस व्यक्ति से बात की थी, शुरुआत में उसने हत्या करने के लिए हामी भर दी थी, लेकिन बाद में वह डर के मारे पीछे हट गया। अब यही व्यक्ति सिया और चेतन के खिलाफ इस मामले का सबसे अहम गवाह बन गया है। जानकारी के मुताबिक, सुपारी को लेकर एक होटल में बैठक हुई थी। पुलिस ने उस होटल के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं। दावा किया जा रहा है कि इसी होटल में सिया और चेतन ने कथित कॉन्ट्रैक्ट किलर से मुलाकात की थी।

Uploaded image

पूछताछ से बचने के लिए सिया-चेतन ने ली ट्रेनिंग!

मामले की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी सिया और चेतन ने पुलिस के तीखे सवालों से बचने के लिए दो घंटे का एक जापानी वीडियो देखा था। इस वीडियो के जरिए दोनों ने पूछताछ के दौरान शांत रहने और जांच एजेंसियों को गुमराह करने की कथित ट्रेनिंग ली थी। पुलिस का दावा है कि दोनों की वेब हिस्ट्री से इन वीडियो के लिंक बरामद हुए हैं।

Advertisement

सिया-चेतन ने खाटू श्याम मंदिर में की थी शादी?

इसके अलावा एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जानकारी दी कि पुणे पुलिस की टीम ने सिया और चेतन के कथित शादी की खबरों की पुष्टि के लिए राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर का दौरा भी किया था। पुलिस ने मंदिर पहुंचकर वहां की सीसीटीवी फुटेज मांगी। लेकिन कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला। पुलिस ने कथित शादी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है और दोनों की कथित शादी मिली तस्वीरों को लेकर कहा कि इनकी सत्यता की जांच चल रही है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।

फिर बढ़ीं आरोपियों की न्यायिक हिरासत 

बता दें कि अदालत ने आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए (29 जुलाई तक) और बढ़ा दी है। इससे पहले दी गई 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की समय-सीमा आज समाप्त हो रही थी, जिसके बाद न्यायालय ने हिरासत को आगे बढ़ाने का आदेश जारी किया। फिलहाल दोनों आरोपी येरवडा केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'श्री कृष्ण जी भी पांचों वक्त नमाज पढ़ते...', विवादित बयान देकर बुरे फंसे मौलाना जरजिस, लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज हुई FIR
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड