केरल: गले में मछली फंसने से युवक की मौत

Kerala News: केरल के अलप्पुझा जिले के कायमकुलम में एक युवक की, गले में मछली फंसने से मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
fish
fish | Image: Freepik

Kerala News: केरल के अलप्पुझा जिले के कायमकुलम में एक युवक की, गले में मछली फंसने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान पुथुप्पल्ली निवासी आदर्श उर्फ उन्नी (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने दोस्तों के साथ धान के खेत से पानी निकालते हुए मछली पकड़ रहा था। इस दौरान उसने एक मछली को मुंह में दबाकर दूसरी मछली पकड़ने की कोशिश की, लेकिन मछली उसके गले में फंस गई।

पुलिस ने बताया कि आदर्श को तुरंत ओच्चिरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। उसका शव कायमकुलम तालुक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'तू चोर तू गुंडा है', एक दूसरे पर चढ़े बीजेपी और आप विधायक; सदन में हंगामा

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड