अपडेटेड 31 July 2024 at 08:34 IST

Kerala weather: आज भी बारिश से तबाही के आसार! IMD का रेड अलर्ट, राहुल-प्रियंका का वायनाड दौरा स्थगित

भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार, 31 जुलाई के लिए केरल के कई जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

Follow : Google News Icon  
Kerala Wayanad Landslide
वायनाड में लैंडस्लाइड से तबाही | Image: PTI

Kerala weather Update: दक्षिण भारत के राज्य केरल में कुदरत का कहर जारी है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रीय होने के बाद से ही केरल के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। वहीं, बारिश के बीच वायनाड में हुए एक के बाद कई लैंडस्लाइड से भारी तबाही मची है। अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। मगर केरल भी अभी भी खतरा टला नहीं है। मौसम विभाग की चेतावनी लोगों की टेंशन और बढ़ाने वाली है।

केरल के कई हिस्सों में बीते कई दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इस दौरान भूस्खलन और पेड़ गिरने की भी अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित है। केरल के कई जिलों में यातायात पूरी तरह ठप हो गया। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार, 31 जुलाई के लिए केरल के कई जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

IMD ने केरल में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

IMD ने 4 जिलों कोझिकोड, मलप्पुरम, वायनाड और कासरगोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी  को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 143 लोगों की मौत

केरल के वायनाड लैंडस्लाइड के बाद का मंजर काफी भयावह है। हादसे में अब तक 143 लोगों की मौत हो गई है। NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। वायनाड का चूरालमाला गांव लैंडस्लाइड में पूरी तरह तबाह हो चुकी है। पहाड़ों से आई आफत की बारिश अपने साथ सब कुछ बहा ले गई। कई गांव तबाह हो हए। लोगों की जान बचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और यहां भारतीय सेना को भी उतार दिया गया है।

Advertisement

राहुल-प्रियंका का वायनाड दौरा स्थगित

लैंडस्लाइड के बाद हालात का जायजा लेने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार को वायनाड जाने वाले थे। मगर मौसम विभाग के चेतावनी को देखते हुए दोनों ने अपना दौरा स्थगित कर दिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दौरा टलने की वजह बताई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, प्रियंका और मैं भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मिलने और स्थिति का जायजा लेने के लिए वायनाड जाने वाले थे। हालांकि, लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण हमें अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया है कि हम उतर नहीं पाएंगे।

राहुल ने आगे लिखा, मैं वायनाड के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम जल्द से जल्द वहां जाएंगे। इस बीच, हम स्थिति पर बारीकी से नजर रखेंगे और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं वायनाड के लोगों के साथ हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: वायनाड भूस्खलन में अब तक 143 मौतें, अभी भी कीचड़ में मिल रही लाशें

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 31 July 2024 at 08:34 IST