केरल: झड़प के दौरान घायल हुए 10वीं के छात्र की मौत, आरोपियों पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा

थमारास्सेरी में 23 फरवरी को एक ‘ट्यूशन सेंटर’ में विदाई समारोह के दौरान झगड़ा हुआ था और झगड़ा बढ़ने पर फिर से बृहस्पतिवार को झड़प हुई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
student died in kerala
झड़प के दौरान घायल हुए छात्र की मौत | Image: PTI

Kerala News: कोझिकोड जिले में एक निजी ‘ट्यूशन सेंटर’ के पास विद्यार्थियों के बीच हुई झड़प के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हुए 10वीं कक्षा के छात्र की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती 16 वर्षीय मुहम्मद शाहबास की रात करीब एक बजे मौत हो गई।

घटना के सिलसिले में पांच विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया है और उन पर हत्या के आरोप लगाए जाएंगे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद शाहबास वेंटिलेटर पर था।

थमारास्सेरी में 23 फरवरी को एक ‘ट्यूशन सेंटर’ में विदाई समारोह के दौरान झगड़ा हुआ था और झगड़ा बढ़ने पर फिर से बृहस्पतिवार को झड़प हुई। 

Advertisement

सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने शनिवार को सामान्य शिक्षा निदेशक को घटना की विभागीय जांच करने का निर्देश दिया। एक बयान में मंत्री ने छात्र की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है। इसके अतिरिक्त, कोझिकोड के शिक्षा विभाग के उप निदेशक ने जांच के बाद एक प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है।’’

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे थमारास्सेरी के वेझुपुर रोड पर हुई जिसमें दो स्थानीय स्कूल के छात्र संलिप्त थे। थमारास्सेरी पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पांच छात्रों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अब जेलेंस्की तब ही वापस आए, जब...', तीखी नोकझोंक के बाद बोले ट्रंप, बिना डील साइन किए ही व्हाइट हाउस से निकले

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड