केरल के मुख्यमंत्री ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि नासा से लौटे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने इतिहास रच दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pinarayi Vijayan
Kerala CM Pinarayi Vijayan. | Image: PTI

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि नासा से लौटे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने इतिहास रच दिया तथा अंतरिक्ष अन्वेषण में एक प्रेरणादायक विरासत छोड़ी है।

उन्होंने दोनों के अच्छे स्वास्थ्य तथा भविष्य में उनके और अधिक उपलब्धियां अर्जित करने की भी कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 9 महीने के उल्लेखनीय प्रवास के बाद घर लौटकर इतिहास रच दिया है। तकनीकी चुनौतियों से प्रभावित उनके विस्तारित मिशन ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक प्रेरणादायक विरासत छोड़ी है। उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा भविष्य में उनके कई और उपलब्धियां अर्जित करने की कामना करता हूं।’’

नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार को तड़के पृथ्वी पर लौट आए। अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ‘स्पेसएक्स’ यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से प्रस्थान करने के कुछ ही घंटों बाद फ्लोरिडा पैनहैंडल के तेलाहासे जलक्षेत्र में उतारा गया। एक घंटे के भीतर ही अंतरिक्ष यात्री अपने यान से बाहर आ गए। उन्होंने कैमरों की ओर देखकर हाथ हिलाए और मुस्कुराए। उन्हें चिकित्सा जांच के लिए स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

Advertisement

दोनों अंतरिक्ष यात्री नौ महीने पहले बोइंग की एक परीक्षण उड़ान के जरिये अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचे थे। दोनों पांच जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू यान में सवार होकर अंतरिक्ष में गए थे और उनके एक सप्ताह बाद ही लौटने की उम्मीद थी। अंतरिक्ष स्टेशन के रास्ते में इतनी सारी समस्याएं आईं कि नासा को अंततः स्टारलाइनर को खाली वापस धरती पर लाना पड़ा और अंतरिक्ष यात्रियों की घर वापसी में देरी हुई।

Advertisement

यह भी पढे़ं: Photo: NASA ने जारी की कैप्सूल के अंदर की पहली तस्वीर, देखें
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड