'केजरीवाल ने दिल्लीवालों के साथ धोखाधड़ी की', पानी की कमी को लेकर दिल्ली CM के आदेश पर भड़की BJP
Delhi News: पानी की कमी पर दिल्ली सीएम के आदेश को लेकर BJP हमलावर हो गई है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
- भारत
- 3 min read

Delhi News: पानी की कमी पर दिल्ली सीएम के आदेश को लेकर BJP हमलावर हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने क्या कहा?
BJP के राष्ट्रीय सचिव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा- 'AAP मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जो पत्र जारी किया है वह जाली है। उन्होंने दिल्ली के लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं, मैं आतिशी और आप को बताना चाहता हूं कि यह एक सीएम का कार्यालय है, शराब की दुकान नहीं। दिल्ली के सीएम ईडी की हिरासत में हैं और जब तक अदालत उन्हें अनुमति नहीं देती तब तक वह कोई आदेश पारित नहीं कर सकते। अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में सीएम के कार्यालय का इस्तेमाल किसने किया? आधिकारिक पत्र किसने जारी किया और उसका मसौदा तैयार किया? ये मामले एक आपराधिक साजिश का हिस्सा हैं। इसलिए, मैं अनुरोध करता हूं कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना जांच कराएं।'
मनोज तिवारी भी अरविंद केजरीवाल पर बरसे
दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत से जल मंत्री को दिये गये उनके निर्देश को पहले से लिखी कहानी करार दिया। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी को दिल्ली के लोगों के लिए जश्न का कारण बताया।
तिवारी ने कहा, ‘‘प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में एक अपराधी (आरोपी) है और उसका हवाला देकर आज एक कहानी लिखी गयी कि दिल्ली में पानी और सीवर से जुड़ी सुविधाएं अव्यवस्थित हैं।’’
Advertisement
दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया को बताया कि उन्हें शनिवार देर रात ईडी की हिरासत से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शहर की सरकार चलाने के संबंध में निर्देश मिले हैं। भाजपा नेता का यह बयान इसके बाद आया है। केजरीवाल को ईडी ने बृहस्पतिवार को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। अदालत ने शुक्रवार को उन्हें 28 मार्च तक केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था।
तिवारी ने कहा उन्होंने कहा, ‘‘यह (केजरीवाल का निर्देश) तब आया है जब दिल्ली में कोई भी उनके समर्थन में नहीं आया। उनकी गिरफ़्तारी पर जनता ने दुःख व्यक्त नहीं किया।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘वास्तव में, वे (जनता) जश्न मना रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं और पटाखे फोड़ रहे हैं कि जिस आदमी ने दिल्ली को रुलाया वह अब सलाखों के पीछे है।’’
Advertisement
(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)