अपडेटेड 13 August 2025 at 17:17 IST
Kedarnath Yatra Update: केदारनाथ रूट 3 दिनों तक बंद, गुस्साए यात्रियों ने तोड़े बैरियर... मना करने के बावजूद श्रद्धालु आगे बढ़े, लाठी चार्ज
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद लाठी चार्ज किया गया। भारी बारिश के कारण यात्रा मार्ग बंद होने के बावजूद भी श्रद्धालुओं का आना जारी है।
- भारत
- 2 min read
Rudraprayag Kedarnath Route Closed: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। दरअसल, भारी बारिश के कारण यात्रा मार्ग बंद होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम जाने की मांग कर रहे थे, जिससे पुलिस और यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालात ऐसे हो गए कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया।
केदारनाथ रूट पर सोनप्रयाग में ये झड़प देखी जा सकती है इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, यात्रियों ने बैरियर तोड़ दिए और यात्रा बंद होने के बावजूद बाबा के भक्त आगे बढ़ते चले गए।
तीन दिनों तक बंद केदारनाथ रूट
वहीं, रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण केदारनाथ रूट को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यात्रा मार्ग को बंद करने का निर्णय लिया है, लेकिन श्रद्धालुओं का आना जारी है। इसलिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
SP अक्षय कोंडे का आया बयान
सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं के साथ धक्का मुखी की घटना पर SP अक्षय कोंडे का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा- 'केदारनाथ यात्रा 3 दिन के लिए बंद। क्योंकि मौसम खराब है, कल भी एक महिला की दुखद मृत्यु हुई। श्रद्धालुओं से ऐसे मौलम में लगातार निवेदन किया जा रहा.. लेकिन जब वह नहीं माने तो उन्हें तीतर बीतर किया गया।'
Advertisement
केदारनाथ धाम जाने के लिए जिद पर अड़े श्रद्धालु
श्रद्धालुओं में केदारनाथ धाम पहुंचने की जिद साफ झलक रही है। वे यात्रा मार्ग बंद होने के बावजूद भी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे पुलिस और यात्रियों के बीच झड़प हो रही है। उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे यात्रा मार्ग बंद हो गया है।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रियों और पुलिस के बीच झड़प होना एक गंभीर मुद्दा है। प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, श्रद्धालुओं को भी सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग के नियमों का पालन करना होगा।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 13 August 2025 at 17:17 IST