केदारनाथ यात्रा से लौट रहे यात्रियों की गाड़ी खाई में गिरी, 9 घायल; रेस्क्यू कर कई श्रद्धालुओं को बचाया

केदारनाथ से लौट रही यात्रियों की गाड़ी खाई में गिर गई, सभी 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rudraprayag road accident
यात्रियों की गाड़ी खाई में गिरी | Image: AI

केदारनाथ यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक मैक्स वाहन गुप्तकाशी-ल्वारा मोटरमार्ग पर अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह टेमरिया गांव के पास हुई, वाहन में सवार 9 लोग घायल हैं। टेमरिया गांव के पास ये हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था। अचानक ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ा और गाड़ी कई फीट नीचे खाई में जा गिरी।

दुर्घटना के तुरंत बाद गांव के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सभी घायलों को खाई से निकालकर अगस्त्यमुनि के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी यात्री खतरे से बाहर हैं।

बाल-बाल बचे सभी यात्री

गनीमत रही कि वाहन ज्यादा गहराई तक नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक समेत सभी यात्रियों को हल्की-फुलकी चोटें आई हैं, लेकिन किसी की जान को तत्काल खतरा नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने सभी यात्रियों और ड्राइवरों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर खास सतर्कता बरतें और वाहन की तकनीकी जांच समय-समय पर कराएं।

पिथोरागढ़ में भी सड़क हादस

उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जनपद में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था, मंगलवार शाम को सवारियों से भरी एक जीप गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह सडक हादसा पिथौरागढ़ के मुवानी में हुआ है। हादसा मुवानी के भंडारी गांव के पास हुआ है। सवारियों से भरी मैक्स गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गयी। यह गाड़ी बोकटा से मुवानी जा रही थी। बता दें कि भंडारी गांव के पास जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद मौके पर भारी चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुटे और पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस ने अभी तक 6 लोगों के मौत की पुष्टि की है लेकिन स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : CCTV: चोर ने पहले भगवान से मांगी माफी, फिर दान पात्र उठाकर भागा

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड