Kashmir Weather: दिन में मौसम गर्म और रात में ठंडा, मौसम विभाग ने दी जानकारी

कश्मीर में शुष्क मौसम के कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने 29 जनवरी से बारिश होने का अनुमान जताया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dense Fog Envelops Parts of Kashmir, Mercury Dips Below Freezing Point
Kashmir Weather: दिन में मौसम गर्म और रात में ठंडा, मौसम विभाग ने दी जानकारी | Image: PTI

कश्मीर में शुष्क मौसम के कारण दिन में गर्मी और रात में ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने 29 जनवरी से बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य…

उत्तरी कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 29 जनवरी की शाम तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

विभाग ने कहा कि 29 जनवरी की रात या 30 जनवरी की सुबह के दौरान कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि 29 जनवरी से कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़ें - 'शरियत से टकराव नहीं तो मुसलमान अमल करेगा,अगर खिलाफ तो...',UCC पर रजवी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड