कर्नाटक सरकार पानी के शुल्क में एक पैसा प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने पर कर रही है विचार : शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार पानी के शुल्क में एक पैसा प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Karnataka
Karnataka Deputy CM DK Shivakumar. | Image: PTI

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार पानी के शुल्क में एक पैसा प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि बेंगलुरु में पानी के शुल्क में 2014 से संशोधन नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि घाटे को देखते हुए 'बेंगलुरु वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी)' ने प्रति लीटर सात से आठ पैसे की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। शिवकुमार ने कहा, 'लेकिन मैंने उनसे कहा है कि सात-आठ पैसे बहुत ज्यादा हैं। सरकार प्रति लीटर एक पैसे की बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। हम कोई निर्णय लेने से पहले शहर के विधायकों के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे।'

 कावेरी नदी के पानी की आपूर्ति में तेजी

उपमुख्यमंत्री कांग्रेस विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रामोजी गौड़ा के सवाल का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने सरकार से आग्रह किया था कि गर्मियों के मौसम को देखते हुए घरों तक कावेरी नदी के पानी की आपूर्ति में तेजी लाई जाए।

उन्होंने कहा, 'पिछला साल हमारे लिए मुश्किल भरा रहा। करीब 7,000 बोरवेल सूख गए, जिससे सरकार को निजी जल टैंकरों का सहारा लेना पड़ा। हमने कावेरी पांचवें चरण की परियोजना को क्रियान्वित किया है, जिससे 110 गांवों को पानी मिल रहा है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: संभल में होली को लेकर अमित मालवीय बोले- दशकों के बाद मनाई गई ऐसी होली

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड