Karnataka: देश में तेजी से पैर पसारा रहा है कोरोना, संक्रमितों की संख्या पहुंची 35; स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने एडवाइजरी जारी की है। सीएम सिद्धारमैया ने भी लोगों से खास अपील की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Karnataka Covid-19 cases issued advisory by health minister
कर्नाटक में कोराना के बढ़े मामले | Image: META AI

कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से भारत में पैर पसार रहा है। कोरोना के नए मामलों में इजाफा देखा रहा है। देश के 11 राज्यों में कोरोना ने दस्तक दे दिया है। दक्षिण भारत के कई राज्य भी इसके चपेट में आ गए हैं। केरल, आंध्र-प्रदेश के बाद कर्नाटक में भी पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है। हालात को देखते हुए कर्नाटक के स्वास्थय मंत्री दिनेश गुंडू ने एडवाइजरी जारी की है।


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग से एहतियाती कदम उठाने को कहा था। सीएम के आदेस के बाद कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि पिछले 20 दिनों में बेंगलुरु में कोविड-19 के प्रसार में वृद्ध देखी जा रही है।  विभाग ने घरों से बाहर निकलने पर लोगों से मास्क पहने की अपील की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की ए़डवाइजारी 

राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों पर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है। कोविड मामलों में मामूली वृद्धि हुई है। अब तक राज्य में कोविड के 35 मामले हैं,जिनमें से 32 बेंगलुरु से हैं। हमने एक एडवाइजरी जारी की है। डरने की कोई बात नहीं है। लोगों से मेरी अपील है कि घबराए नहीं। मगर सर्तक जरूर रहें। भीड़-भाड वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें।

लोगों से मास्क पहनने की अपील

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि पिछले 20 दिनों में इसमें धीरे-धीरे वृद्धि देखी गई है, हालांकि कोई गंभीर स्थिति सामने नहीं आई है इसलिए आम जनता को कोविड-19 प्रोटोकॉल का सक्रिय रूप से पालन करने की सलाह दी जाती है। खासकर गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बीमार व्यक्तियों को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाते समय मास्क पहनने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

नए वैरिएंट की ये है पहचान

भारत में कोविड-19 की स्थिति अभी कंट्रोल में है। LF.7 और NB.1.8 तेजी से फैल रहे हैं मगर इनकी गंभीरता ज्यादा नहीं है। जिन लोगों को सर्दी, गले में खराश, खांसी या सांस की तकलीफ है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए। बता दें कि JN.1 वैरिएंट की पहचान पहली बार अगस्त 2023 में पहचान की गई थी। कोविड का ये नया वैरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2.86 से विकसित हुआ है, जिसमें 30 म्यूटेशन हुए हैं। गले में खराश, बुखार, सूखी खांसी, मतली और उल्टी कुछ सामान्य लक्षण हैं जो JN.1 से संक्रमित रोगियों में आम तौर पर दिखाई देते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बार JN.1 को 'रुचि का वैरिएंट' बताया था।
 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में मिला पहला पॉजिटिव केस

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड